फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ibrahim Ali Khan upcoming movie diler shooting cancelled in london according to reports

Ibrahim Ali Khan: अब लंदन में नहीं होगी इब्राहिम की इस फिल्म की शूटिंग, मुंबई में ही शुरू हुई लोकेशन की तलाश

Tue, 20 Aug 2024 02:26 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 20 Aug 2024 02:26 PM IST
सार

 इब्राहिम अली खान की आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘दिलेर’ की लंदन में हो रही शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। यह फैसला क्रू की सूरक्षा को देखते हुए निर्माताओं द्वारा लिया गया है।

विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan upcoming movie diler shooting cancelled in london according to reports
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi

विस्तार

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘दिलेर’ को झटका लग चुका है। दरअसल, कुणाल देशमुख निर्देशित इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा मूल रूप से यूके में शूट होना था। हालांकि, वहां बढ़ती अशांति और विरोध प्रदर्शन के कारण, निर्माता दिनेश विजान ने लंदन में शूटिंग को पूरी तरह से रद्द करने का फैसला किया है और अब इसे मुंबई में फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन




 

Ibrahim Ali Khan upcoming movie diler shooting cancelled in london according to reports
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi
मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन टीम ने जुलाई के अंत में लंदन में एक रेकी और लुक टेस्ट किया था और इसका एक बड़ा शूटिंग शेड्यूल भी तय हुआ था। हालांकि, यूके में बिगड़ती स्थिति के कारण निर्माताओं ने अपने कलाकारों और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। रिपोर्ट्स के अनुसार सूत्र ने कहा, ‘जुलाई के अंत में, टीम ने लंदन में रेकी और लुक टेस्ट किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने के बाद, निर्माताओं को लगा कि टीम की सुरक्षा को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकात है।’
Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला ने फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठी, पार्टी कब है? पैप्स के सवाल पर बोलीं- जल्द ही

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ibrahim Ali Khan upcoming movie diler shooting cancelled in london according to reports
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi
निर्माता दिनेश विजान ने अपनी टीम की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शूटिंग योजना को पूरी तरह से बदलने का फैसला किया है। अब प्रोडक्शन भारत में शूटिंग के लिए सही जगह की तत्काल तलाश कर रहा है। एक सूत्र ने बताया कि विजान के लिए उनकी टीम की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है, जिसके कारण उन्होंने लंदन की शूटिंग रद्द कर दी और अपनी टीम को घरेलू विकल्प तलाशने का निर्देश दिया है। 

 
विज्ञापन

Ibrahim Ali Khan upcoming movie diler shooting cancelled in london according to reports
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi
बता दें कि ‘दिलेर’, कथित तौर पर एक मैराथन धावक के जीवन पर केंद्रित है। दिलेर के अलावा, इब्राहिम अपनी पहली फिल्म ‘सरजमीन’ में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगे। ‘सरजमीन’ का निर्देशन अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी ने किया है। ‘सरजमीन’ निर्देशक के रूप में कायोज की पहली फीचर फिल्म होगी। इस बीच, कहा जा रहा है कि वह खुशी कपूर के साथ नादानियां नामक एक फिल्म भी कर रहे हैं।
रोजाना कितने घंटे कसरत करते हैं किंग खान? जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed