{"_id":"579080604f1c1b6949c4be1c","slug":"i-was-scared-after-breakup-with-kangana-ranaut-said-adhyayan-suman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कंगना से ब्रेक अप के बाद डरा हुआ था'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'कंगना से ब्रेक अप के बाद डरा हुआ था'
सुप्रिया सोगले/ बीबीसी
Updated Thu, 21 Jul 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : parul chawala pr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में अपना लोहा मनवाने वाली कंगना रनौत के पूर्व प्रेमी अध्ययन सुमन ने कहा है कि कंगना के साथ प्रेम प्रसंग ने उन्हें कमजोर बना दिया था और रिश्ता टूटने के बाद वो काफी डरे भी हुए थे। चंद महीने पहले जब ह्रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच विवाद का मामला सामने आया था तब अध्ययन सुमन और कंगना के बीच हुई अटपटी बातों वाला इंटरव्यू भी सुर्खियों में रहा था। इस इंटरव्यू में अध्ययन ने बताया कि कंगना उन्हें गाली देती थीं और उनके साथ मार-पीट भी करती थीं।
कंगना के साथ अपने कड़वे रिश्ते के बारे में चुप्पी तोड़ते हुए अध्ययन ने बीबीसी को बताया, "कंगना के साथ मेरा रिश्ता सामान्य था, लेकिन उसमें कई असामान्य बातें भी थीं जिन्हें मैं भूलने की कोशिश कर रहा हूँ।" छह साल तक चुप्पी ना तोड़ने की वजह बताते हुए अध्ययन ने कहा, "उस समय मैं बहुत कमजोर था। रिश्ता खत्म होने के बाद मैं बहुत डरा हुआ भी था। बाद में मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ क्या कुछ बुरा हुआ है।"

कंगना रनौत से जुड़े निजी प्रश्नों से ऊब गए हैं अध्ययन
अपने इंटरव्यू को पब्लिसिटी स्टंट न मानते हुए अध्ययन ने साफ किया कि उन्होंने सिर्फ सच्चाई बयान की है। पर अध्ययन के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री का झुकाव सिर्फ बड़े स्टार की तरफ ही होता है और उनके जैसे छोटे स्टार का साथ कोई नहीं देता है।
इशारों ही इशारों में कंगना को महिलावादी करार देते हुए अध्ययन ने कहा, " कुछ ऐसी औरते हैं जो महिलाओं पर होेनेवाले अत्याचार पर काफी बड़ी-बड़ी बातें करती हैं पर महिलावादी होने का अर्थ पुरुष और स्त्री की समानता है। प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल अच्छे उदाहरण हैं।"
अपनी जिन्दगी और करियर की नए सिरे से शुरुआत कर रहे अध्ययन सुमन अब कंगना रनौत से जुड़े निजी प्रश्नों से ऊब गए हैं और चाहते हैं कि लोग उन्हें अकेला छोड़ दें। आगामी फिल्म 'इश्क क्लिक' में अध्ययन सुमन फोटोग्राफर की भूमिका में पाकिस्तानी अभिनेत्री सारा लॉरेन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी।