फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Wonder Woman 1984 Released On Amazon Prime Video Gal Gadot Movie Action Film Here

Wonder Woman 1984: दर्शकों के लिए खुश खबरी, गैल गैडोट की एक्शन फिल्म इस ओटीटी पर हुई रिलीज

Sat, 15 May 2021 03:30 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 15 May 2021 03:30 PM IST
सार

गैल गैडोट स्टारर फिल्म वंडर वुमन 1984 अमेजॉन प्राइम वीडियो पर हुई रिलीज।
अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुग समेत कुल 4 भाषाओं में देख सकेंगे ये फिल्म।
साल 2017 में आई फिल्म वंडर वुमन का सीक्वल है वंडर वुमन 1984।

विज्ञापन
Wonder Woman 1984 Released On Amazon Prime Video Gal Gadot Movie Action Film Here
Wonder Woman 1984:

विस्तार

कोरोना महामारी के कहर के चलते सभी सिनेमाघर समेत सभी भीड़भाड़ वाली जगह बंद है। ऐसे में सभी फिल्मों को रिलीज करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का सहारा है। कुछ फिल्में जो सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, उन्हें भी ओटीटी पर दोबारा रिलीज किया जा रहा है। अब दर्शकों के लिए अच्छी खबर ये है कि हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट की फिल्म 'वंडर वुमन 1984' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दी गई है।

विज्ञापन


बीते साल दिसंबर माह में फिल्म 'वंडर वुमन 1984' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया था। अब मेकर्स ने इसे ओटोटी पर रिलीज करने का फैसला किया, जिससे दर्शक फिल्म को घर बैठे ही देख सकते हैं।
विज्ञापन

 

Wonder Woman 1984 Released On Amazon Prime Video Gal Gadot Movie Action Film Here
Wonder Woman 1984:

फिल्म 15 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई है और इसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुग समेत कुल 4 भाषाओं में रिलीज किया गया है। सुपरहीरो वाली ये फिल्म साल 2017 में आई फिल्म वंडर वुमन का सीक्वल है। ये फिल्म डीसी स्टूडियोज ने बनाई है।

Wonder Woman 1984 Released On Amazon Prime Video Gal Gadot Movie Action Film Here
गैल गैडोट

फिल्म 'वंडर वुमन 1984' में गैल गैडोट के अलावा क्रिस पाइन, पेड्रो पास्कल और क्रिस्टन विग जैसे स्टार्स भी हैं। फिल्म में गैल गैडोट के अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। बता दें, गैल गैडोट इजरायल की रहने वाली हैं और साल 2009 में उन्होंने हॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। उन्हें फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' में पहला रोल मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed