{"_id":"5b62f1724f1c1b54638b5f87","slug":"venom-trailer-trending-on-youtube-1-crore-72-lakh-views","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनम के डर ने यूट्यूब पर मचाई तबाही, 1 करोड़ 72 लाख बार देखा गया ट्रेलर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
वेनम के डर ने यूट्यूब पर मचाई तबाही, 1 करोड़ 72 लाख बार देखा गया ट्रेलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटिश एक्टर टॉम हार्डी की हॉलीवुड फिल्म Venom के ट्रेलर ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। इसके ट्रेलर को अब तक 1 करोड़ 72 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिलहाल ट्रेलर यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि टॉम हार्डी एक रिपोर्टर एडी ब्रोक का किरदार निभा रहे हैं। एडी ब्रोक एक एलियन के संपर्क में आ जाता है। ट्रेलर में इतना साफ है कि यह एक इंसान के अंदर के दो किरदारों की कहानी है। एक चेहरा आम इंसान है तो दूसरा विलेन है। आपको बता दें कि वेनम के किरदार को मारवेल कॉमिक्स ने साल 1988 में बनाया था।
विज्ञापन
फिल्म में टॉम हार्डी नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्डी ने कहा था, मेरा बेटा वेनम का बहुत बड़ा प्रशंसक है और इस फैसले के पीछे उसका प्रभाव रहा है कि मुझे खास तौर से वेनम का किरदार क्यों निभाना चाहिए। मैं कुछ ऐसा करना चाहता था, जिसे मेरा बेटा देख सके। फिल्म 'वेनम' में वूडी हैरलसन, रिज अहमद, मिशेल विलियम्स, जेनी स्लेट और स्कॉट हेज जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। देखें ट्रेलर-
विज्ञापन
विज्ञापन