फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   US rapper Goonew dead body seen standing upright at a nightclub in US

अजीबो-गरीब: नाइट क्लब में खड़ी दिखी रैपर Goonew की डेड बॉडी, मिनटों में वायरल हुई तस्वीर

Tue, 05 Apr 2022 04:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 05 Apr 2022 04:06 PM IST
सार

रैपर Goonew की गोली मारकर हत्या की गई थी। रैपर बेटे के निधन के बाद उनकी मां ने कातिलों के लिए एक संदेश जारी किया था। 

विज्ञापन
US rapper Goonew dead body seen standing upright at a nightclub in US
Goonew की डेड बॉडी - फोटो : Instagram

विस्तार

रैपर Goonew का हाल ही में निधन हुआ। रैपर के निधन से पूरी सिगिंग इंडस्ट्री शोक में है। पिछले दिनों उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। अब उनके अंतिम संस्कार को लेकर एक और खबर सुर्खियों में है। दरअसल रैपर को अपने ही अंतिम संस्कार के दौरान शोक सभा में खड़े हुए देखा गया। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सभी का एक ही सवाल है मौत के बाद कोई इस तरह कैसे लौट सकता है।

विज्ञापन


रैपर Goonew की गोली मारकर हत्या की गई थी। रैपर बेटे के निधन के बाद उनकी मां ने कातिलों के लिए एक संदेश जारी किया था। अपनी मौत के समय वह केवल 24 वर्ष के थे। इसलिए रैपर के परिवार ने उनके अंतिम संस्कार का आयोजन एक क्लब में किया लेकिन यहां एक ऐसी घटना हो गई जिससे विवाद खड़ा हो गया। 

विज्ञापन

रैपर गून्यू की डेड बॉडी को नाइट क्लब में दिखाया
नाइट क्लब ने मारे गए रैपर गून्यू की डेड बॉडी को उनके अंतिम संस्कार के दौरान मंच पर खड़ा कर दिया। जैसे ही लोगों की नजर उनकी डेड बॉडी पर पड़ी लोग इसकी तस्वीरें लेने लगे और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। और देखते ही देखते रैपर Goonew की डेडबॉडी की तस्वीर वायरल होने लगी।

बाद में जब मामला बढ़ गया तो नाइट क्लब ने इस भयावह तमाशे के लिए लोगों से माफी मांगी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वहां रैपर की वास्तविक लाश थी या वो सिर्फ एक पुतला था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शरीर वास्तव में रैपर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed