Top Gun Maverick: टॉप गन मेवरिक की धुआंधार कमाई जारी, टाइटैनिक को पीछे छोड़ने के बाद अब इन फिल्मों को देगी टक्कर
टॉप गन: मेवरिक अमेरिका में पैरामोर स्टूडियो की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। केवल अमेरिका में ही नहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो टॉम क्रूज की टॉप गन: मावरिक ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
विस्तार
टॉप गन: मेवरिक अमेरिका में पैरामोर स्टूडियो की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। केवल अमेरिका में ही नहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो टॉम क्रूज की टॉप गन: मावरिक ने ट्रांसफॉर्मर्स एज ऑफ एक्सटिंक्शन के 1.1 बिलियन के आंकड़े को पीछे छोड़कर दुनियाभर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। इससे आगे एकमात्र फिल्म टाइटैनिक है जिसने 2.2 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था।
हालांकि टाइटैनिक को पैरामाउंट के साथ-साथ 20th सेंचुरी फॉक्स द्वारा दुनियाभर में वितरित किया गया था। अगर हम पूरी तरह से पैरामाउंट द्वारा वितरित की जाने वाली फिल्मों के बारे में बात करते हैं, तो टॉप गन: मेवरिक अमेरिका और दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।टॉम क्रूज़, माइल्स टेलर, जेनिफर कोनेली, जॉन हैम, ग्लेन पॉवेल स्टारर यह फिल्म अब केवल आयरन मैन 3 (1.21 बिलियन डॉलर), द फेट ऑफ द फ्यूरियस (1.23 बिलियन डॉलर), इनक्रेडिबल्स 2 (1.24 बिलियन डॉलर) से पीछे है।