फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tom Holland is considering to quit acting at the age of 25 the big reason given in the interview

Hollywood: 25 साल की उम्र में एक्टिंग छोड़ने का विचार कर रहे हैं टॉम हॉलैंड, इंटरव्यू में बताई बड़ी वजह

Sat, 11 Dec 2021 08:52 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 11 Dec 2021 08:52 AM IST
सार

हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने 25 साल की उम्र में एक्टिंग लाइन को छोड़ने की बात कही है और बताया कि वह कुछ और करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Tom Holland is considering to quit acting at the age of 25 the big reason given in the interview
टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड ने इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्पाइडर मैन नो वे होम’ के प्रमोशन में बिजी हैं, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए टॉम हॉलैंड ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अभिनेता ने खुलासा किया है वह 25 साल की उम्र में एक्टिंग लाइन को छोड़ने का विचार कर रहे हैं। दरअसल, टॉम हॉलैंड ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने अभिनय संबंधी चिंताओं के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा दिया था और इसी वजह से उन्हें कुछ और करने का मौका नहीं मिला। ऐसे में अब वह कुछ और करना चाहते हैं और एक्टिंग की दुनिया को छोड़ने का सोच रहे हैं।

विज्ञापन

Tom Holland is considering to quit acting at the age of 25 the big reason given in the interview
टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, ‘मुझे ये बिल्कुल भी नहीं पता कि मुझे अभिनेता बनना है या नहीं। मैंने 11 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था और इसी वजह से मैंने कुछ और नहीं किया है, इसलिए अब मैं जाना चाहता हूं और कोई दूसरा काम करना चाहता हूं।’ इसके आगे टॉम हॉलैंड ने कहा, ‘मुझे सच मैं नहीं पता कि 25 साल की उम्र में ये क्या हो रहा है। मैं इस समय एक पूर्व मिडलाइफ़ संकट से गुजर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tom Holland is considering to quit acting at the age of 25 the big reason given in the interview
टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, अभिनेता ने इसी हफ्ते ही खुलासा किया था कि उन्हें एक बायोपिक में फ्रेड एस्टायर की भूमिका निभाने के लिए साइन अप किया गया था। उनका ये स्टेटमेंट उनके करियर की शुरुआत के संकेत दे रहा था। लेकिन अब उन्हें लग रहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया है। बता दें कि उनकी फिल्म ‘नो वे होम’ इस साल 17 दिसंबर को रिलीज हो रही है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्म होगी।

विज्ञापन

Tom Holland is considering to quit acting at the age of 25 the big reason given in the interview
टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

टॉम हॉलैंड कम उम्र में एक्टिंग लाइन को छोड़ने वाले पहले अभिनेता नहीं होंगे। इससे पहले साल 2014 में गेम ऑफ थ्रोन्स के स्टार जैक ग्लीसन ने भी एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह आठ साल की उम्र से अभिनय कर रहे थे और जितना ही वह काम कर रहे थे उतना उन्हें मजा आना कम होता जा रहा था। उन्होंने बताया था कि एक्टिंग अब उनके लिए सिर्फ एक शौक की तरह रह गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed