फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tom Holland hared the first photo from the set of MCU Spider Man 3

टॉम हॉलैंड ने शुरू की ‘स्पाइडरमैन’ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म की शूटिंग, समझिए क्या हैं इस तस्वीर के मायने

Sat, 07 Nov 2020 01:17 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 07 Nov 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Tom Holland hared the first photo from the set of MCU Spider Man 3
स्पाइडरमैन - फोटो : Instagram: @tomholland2013

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। सरकारें लोगों से घर से बाहर निकलने के साथ चेहरे पर मास्क लगाने की अपील कर रही हैं लेकिन वायरस के बीच के रहते हुए लंबा समय गुजर जाने के बाद लोग बेपरवाह हो गए हैं। यूरोपीय व दूसरे पश्चिमी देशों में हालत बिगड़ते देख लोगों को समझाने का बीड़ा अब अभिनेता टॉम हॉलैंड ने उठाया है।

विज्ञापन


थैनॉस जैसे सुपर विलेन से टक्कर लेने के बाद बच्चों से लेकर बड़ों का पसंदीदा बना सुपरहीरो स्पाइडर मैन वैसे तो अपने चेहरे पर पहले से ही एक मास्क पहनता है। लेकिन, वह सिर्फ उसे अपनी पहचान छुपाने में मदद करता है। लोगों को प्रेरित करने के लिए उसने अपने चेहरे पर इस मास्क के ऊपर एक और मास्क पहना है जो उसे कोरोना वायरस से भी बचाएगा। फिल्मों में स्पाइडर मैन का किरदार निभाने वाले अभिनेता टॉम हॉलैंड ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है जिसमें स्पाइडर मैन मास्क पहने नजर आ रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, 'मास्क पहनिए। मैं भी पहनता हूं।'
विज्ञापन

 

इसी के साथ टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर मैन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'स्पाइडर मैन 3' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। टॉम के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया गया यह फोटो फिल्म के सेट से ही जारी किया गया है। निर्माताओं की तय की गई तारीख के मुताबिक यह फिल्म अगले साल दिसंबर के महीने में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म में स्पाइडर मैन के साथ उसके मेंटॉर के रूप में डॉक्टर स्ट्रेंज नजर आएगा। जिसका किरदार अभिनेता बेनेडिक्ट कम्बरबैच निभाते हैं। वैसे, स्पाइडर मैन का मेंटॉर आयरन मैन है लेकिन 'एवेंजर्स- एंडगेम' में उसकी मौत हो चुकी है। इस नई फिल्म की शूटिंग के दौरान मार्वेल सिने यूनिवर्स यानी हॉलीवुड में मार्वेल कॉमिक्स पर आधारित फिल्में बनाने वाली कंपनी मार्वेल स्टूडियोज का सुपरहीरो स्पाइडर मैन भी अब अपने प्रशंसकों से मास्क लगाने की गुजारिश कर रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Wear a mask, I’m wearing two...

A post shared by Tom Holland (@tomholland2013) on

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed