ओटीटी दुनिया में टॉम हैंक्स का धमाका, फिल्म ग्रेहाउंड ने किया एपल टीवी के दर्शकों में 30 फीसदी इजाफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण काल के दौरान ही 525 करोड़ रुपये में सोनी पिक्चर्स से खरीदी गई हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हैंक्स की नई फिल्म ग्रेहाउंड ने डिजिटल पर इस साल का सबसे बड़ा धमाका कर दिया है। सिनेमाघरों की बजाय सीधे एपल टीवी पर रिलीज हुई फिल्म ग्रेहाउंड ने डिजिटल दुनिया में एपल टीवी की दर्शक संख्या में सीधे 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। फिल्म की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि इसने प्लेटफॉर्म पर रिलीज दूसरे तमाम शोज को बौना साबित कर दिया है।
द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अटलांटिक महासागर में हुए एक लोमहर्षक मुकाबले में नौसेनाओं की इस भिड़ंत की ये कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में टॉम हैंक्स नौसेना के एक बेड़े के कप्तान कमांडर अर्न्स्ट क्रॉस बने हैं और उन्हें पहली बार किसी युद्ध अभियान की कमान सौंपी जाती हैं। ये बेड़ा मित्र देशों को जरूरी सामानों की आपूर्ति करने वाले पानी के जहाजों के एक विशाल बेड़े की रक्षा में तैनात है कि तभी इस बेड़े पर पनडुब्बियों से हमला होता है।
कैसे, ये कैप्टन अपनी टीम का मनोबल बढ़ाए रखते हुए और हवाई सेना के आने तक दुश्मन से लोहा लेता रहता है, यही ग्रेहाउंड फिल्म की कहानी है। ग्रेहाउंड दरअसल नौसेना के उस जहाज का कोडनेम है जिसके कमांडर क्रॉस हैं।
फिल्म ग्रेहाउंड खुद टॉम हैंक्स ने 1955 में प्रकाशित और सी एस फोर्स्टर लिखित उपन्यास द गुड शेफर्ड को आधार बनाकर लिखी है। फिल्म के निर्देशक हैं ऑस्कर पुरस्कार विजेता निर्देशक आरोन श्नीडर। बैटल ऑफ अटलांटिक के नाम से इतिहास में चर्चित इस लड़ाई पर करोड़ों की लागत से बनी ये फिल्म कोरोना संक्रमण काल शुरू होने पर पूरी तैयार हो चुकी थी। लेकिन इस दौरान सारे सिनेमाघरों के बंद होने के चलते इसको रिलीज करने के अधिकार एपल ट्वी ने खरीद लिए।
मई महीने में एपल ने ये अधिकार 70 मिलियन डॉलर यानी करीब 525 करोड़ रुपये में सोनी एंटरटेनमेंट से खरीदे। लेकिन, ये निवेश अब एपल टीवी के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है। 10 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ग्रेहाउंड को इन गर्मियों में रिलीज हुई सबसे कामयाब फिल्म माना जा रहा है।
पढ़ें: बेटों के साथ खराब रिश्ते से दुखी थे ब्रैड पिट, अब इस तरह कर रहे हैं कोशिश