फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tom Cruise s determined to get back to shoot in italy Mission Impossible 7

'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग इटली में ही करेंगे टॉम क्रूज, बेसब्री से कर रहे इंतजार

Tue, 12 May 2020 01:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 12 May 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Tom Cruise s determined to get back to shoot in italy Mission Impossible 7
टॉम क्रूज

कोरोना वायरस का असर हॉलीवुड में भी देखने को मिला और कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। ऐसे में टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग भी रोकनी पड़ी। रिपोर्ट के मुताबिक, टॉम क्रूज 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं। इसकी शूटिंग इटली के वेनिस शहर में होनी है। कोरोना वायरस की वजह से जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, वो इसमें जुट जाएंगे। 

विज्ञापन


एक सूत्र ने 'द सन'  को बताया कि टॉम कहीं और फिल्म शूट करने से इनकार कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि कोविड 19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जगहों में से एक इटली के उनके लाखों फैंस को प्रोत्साहन मिले। फिल्ममेकर्स ने दूसरी वैकल्पिक जगह खोजने की कोशिश भी की थी लेकिन उन्हें ऐसी कोई जगह नहीं मिली। इसमें कोई शक नहीं कि इस फैसले का वेनिस के लोग स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि इटली में पार्क, कारखाने और दूसरे निर्माण स्थल फिर से खुल रहे हैं। ऐसे में फिल्ममेकर्स और टॉम क्रूज का मानना है कि उनकी फिल्म को फिर से शुरू करने में देरी नहीं होगी। बता दें कि इटली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए टॉम क्रूज फरवरी में वापस लौट गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आइसलैंड के बाद अब न्यूजीलैंड से आई अच्छी खबर, शुरू होने जा रही जेम्स कैमरून की इन फिल्मों की शूटिंग 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed