{"_id":"5c74b937bdec2217fb332775","slug":"the-lion-king-movie-new-teaser-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"'द लॉयन किंग' का नया टीजर लॉन्च, अब नन्हा सिम्बा बनेगा जंगल का राजा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'द लॉयन किंग' का नया टीजर लॉन्च, अब नन्हा सिम्बा बनेगा जंगल का राजा
Tue, 26 Feb 2019 09:32 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 26 Feb 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
द लायन किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते सोमवार डिजनी ने ऑस्कर समारोह से पहले अपनी आने वाली फिल्म 'द लायन किंग' का एक और टीजर रिलीज कर दिया। यह टीजर दर्शकों को काफी पसंद आया है, और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। यह है कि फिल्म 'द लायन किंग' साल 1994 में आई एनिमेशन फिल्म का रीमेक है।
एक मिनट के इस टीजर में गाने का लाइव एक्शन रिक्रिएशन है, जिसमें अफ्रीकी के सवाना में मुफासा(सिंबा के पिता) के साम्राज्य के नए उत्तराधिकारी (सिम्बा) की घोषणा होती है। इस दौरान वहां सिम्बा के पिता और बगिथी बाबा(बंदर) सहित सारे जानवर मौजूद होते हैं।
द लायन किंग, सिम्बा नामक एक शेर शावक की कहानी है। हर कोई इस नए वारिस के जन्म से खुश नहीं है। निशान, मुफासा का भाई, अपने राजा और परिजनों के खिलाफ साजिश रचता है। खूनी लड़ाई के बाद सिम्बा अपने पिता को खो देता है और छोटे शावक को वहां से जाना पड़ता है। भटकते हुए, वह रास्ते में नए दोस्तों को ढूंढता है और उनकी मदद से, राज्य को दोबारा प्राप्त करने के लिए वापस आता है।
विज्ञापन
इससे पहले भी इस फिल्म का एक टीजर रिलीज किया जा चुका है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 'द लायन किंग' का निर्देशन हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म द जंगल बुक के डायरेक्टर जॉन फेवरोऊ कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि 'द लायन किंग' में हॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी आवाज दी है। आपको बता दें कि डायरेक्टर जॉन फेवरोऊ की साल 2016 में आई फिल्म द जंगल बुक को पूरी दुनिया में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की थी।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन