{"_id":"5e466a8c8ebc3ee59555fe57","slug":"the-batman-first-look-robert-pattinson-in-the-bat-suit","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बैटमैन' का फर्स्ट लुक आया सामने, इस अंदाज में दिखे रॉबर्ट पैटिनसन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'बैटमैन' का फर्स्ट लुक आया सामने, इस अंदाज में दिखे रॉबर्ट पैटिनसन
Fri, 14 Feb 2020 03:12 PM IST
shrilata biswas
एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 14 Feb 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
The Batman
- फोटो : social media
मशहूर सुपरहीरो बैटमैन पर कई फिल्मेें बन चुकी हैं। निर्देशक मैट रीव्स (Matt Reeves) की आने वाली फिल्म 'द बैटमैन' की लंबे समय से चर्चा हो रही थी। अब बैटमैन का फर्स्ट लुक सामने आया है। इसमें बैटमैन के रूप में रॉबर्ट पैटिनसन नजर आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 28 जनवरी से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
मैट रीव्स ने सोशल मीडिया पर बैटमैन का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि ये वीडियो कैमरा टेस्ट के लिए है, जिसमें डार्क लाइट में बैटमैन दिखाई देता है। फर्स्ट लुक आने के साथ ही ट्विटर पर #TheBatman ट्रेंड करने लगा।
विज्ञापन
#TheBatman#CameraTesthttps://t.co/M1tAE2aTA1
विज्ञापन विज्ञापन— Matt Reeves (@mattreevesLA) February 13, 2020
रॉबर्ट पैटिनसन से पहले क्रिस्चन बेल बेन अफ्लेक और जॉर्ज क्लूनी जैसे कलाकार बैटमैन का किरदार निभा चुके हैं। बैटमैन में जोई क्रैविट्स (Zoe Kravitz) कैटवूमेन के किरदार में, पॉल डैनो (Paul Dano) रिडलर के किरदार में, ऐंडी सरकिस (Andy Serkis) अल्फ्रेड पेनीवर्थ के किरदार में, कॉलिन फरेल (Colin Farrell) पेंग्विन के किरदार में और जेफरी राइट (Jeffrey Wright) जिम गॉरडन के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म 25 जून साल 2021 में रिलीज होगी।
जब 'बागी 3' के सेट पर टाइगर का हुआ अपने पिता से सामना, अमर उजाला से कही ये खास बात