{"_id":"5f4d97aa07d7c96f023ada3c","slug":"taylor-swift-folklore-ties-for-most-weeks-at-no-1-in-2020-on-billboard-200-albums-chart","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतिहास रचने की ओर टेलर स्विफ्ट, Folklore बना सकता है नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
इतिहास रचने की ओर टेलर स्विफ्ट, Folklore बना सकता है नया रिकॉर्ड
Tue, 01 Sep 2020 06:07 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 01 Sep 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
टेलर स्विफ्ट
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर अमेरिकी गायिका टेलर स्विफ्ट हमेशा अपने गानों से सभी का दिल जीत लेती हैं। दुनियाभर में उनके चाहने वाले, हमेशा स्विफ्ट के नए गानों का इंतजार करते हैं। इस बीच कुछ दिनों पहले रिलीज हुई उनकी एल्बम 'Folklore' नया इतिहास रचने की तरफ है।
विज्ञापन
टेलर स्विफ्ट की एलबम 'Folklore' बीते पांच हफ्ते से Billboard 200 चार्ट में नंबर एक पर बनी हुई है। बीते सप्ताह इसकी करीब 38 हजार कॉपियों की बिक्री हुई जबकि पांच करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसे स्ट्रीम (इंटरनेट) पर देखा।
विज्ञापन
'Folklore' का मुकाबला लिल बेबी की एलबम 'My Turn' से है। ये एलबम भी पांच हफ्ते तक नंबर एक पर रही थी। अब दोनों के बीच कड़ा मुकबला है। लोग मानते हैं कि टेलर स्विफ्ट की ये एलबम इस इतिहास को दर्ज करने में सफल होगी।
विज्ञापन
बिलबोर्ड 200 चार्ट अमेरिका में सप्ताह के सबसे लोकप्रिय एलबमों के रिकॉर्ड्स को देखता है। हर गायक चाहता है कि उसकी एलबम ज्यादा से ज्यादा बिलबोर्ड पर बनी रहे।