फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Steven Spielberg and henry thomas Movie E.T. the Extra Terrestrial completed 40 years

'E.T.' 40th Anniversary: इस फिल्म से राकेश रोशन ने उड़ाया 'जादू' का आइडिया, स्पीलबर्ग की ट्रेंड सेंटर मूवी के पूरे हुए 40 साल

Sun, 12 Jun 2022 03:28 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 03:28 AM IST
विज्ञापन
Steven Spielberg and henry thomas Movie E.T. the Extra Terrestrial completed 40 years
"ईटी द एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल" - फोटो : social media

'कोई मिल गया' का जादू तो सभी को याद होगा ही। नीले रंग का सबसे जुदा दिखने वाला प्राणी, जिसे बस अक्सर धूप-धूप चिल्लाते सुना था और जो रोहित मेहरा यानी ऋतिक रोशन का अच्छा दोस्त बन जाता है। इस अजीब से दिखने वाले जीव को फिल्म में एलियन नाम दिया गया था, लेकिन क्या आपको पता है, इसके कॉन्सेप्ट कहां से आया। तो चलिए बात करते हैं, चालीस साल पहले यानी 11 जून 1982 में सिनेमाघरों में एक फिल्म रिलीज हुई  फिल्म "ई.टी. द एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल" की। जिसमें एक युवा लड़के (हेनरी थॉमस) के साथ पृथ्वी पर फंसे एक एलियन से दोस्ती की थी।

विज्ञापन

Steven Spielberg and henry thomas Movie E.T. the Extra Terrestrial completed 40 years
"ईटी द एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल" - फोटो : social media

ऑस्कर श्रेणी में नामांकित हुई थी फिल्म
स्टीवन स्पीलबर्ग की यह फिल्म विज्ञान से जुड़ी क्लासिक फिल्म थ, जो व्यवसायिक तौर पर भी काफी सफल रही थी। बता दें कि इस फिल्म ने दुनिया भर में तकरीबन 800 मिलियन डॉलर कमाए थे, साथ ही कई पुरस्कारों को भी अपने नाम किया था। इस फिल्म को अलग-अलग श्रेणियों में ऑस्कर में नामांकित किया गया था, वहीं फिल्म ने चार पुरस्कार अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Steven Spielberg and henry thomas Movie E.T. the Extra Terrestrial completed 40 years
"ईटी द एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल" - फोटो : social media
महज 9 साल की उम्र में थॉमस ने निभाई थी अहम भूमिका
फिल्म में इलियट टेलर का किरदार निभाने वाले थॉमस उस समय महज 9 साल के थे, फिल्म का किरदार अंतरिक्ष से एक जिज्ञासु प्राणी की खोज करता है। अभिनेत्री डी वालेस, ने फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए थॉमस इलियट की सिंगल मदर मैरी का किरदार अदा किया था। इस फिल्म से कई कलाकार स्टार्स के रूप में स्थापित हुए जिन्हें आज बड़े और छोटे पर्दे पर देखे जा सकता है।
 
विज्ञापन

Steven Spielberg and henry thomas Movie E.T. the Extra Terrestrial completed 40 years
"ईटी द एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल" - फोटो : insta

फिलहाल इस फिल्म की कहानी एक लड़के की एलियन से दोस्ती करने पर आधारित है, वही फिल्म कोई मिल गया में भी कुछ-कुछ ऐसा ही दिखाया गया था। जिसमें ऋतिक को जादू से दोस्ती होती है, जिसके बाद फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed