फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Star Wars The Rise of Skywalker film will release on Disney Plus before two months

दो महीने पहले डिज्नी प्लस पर रिलीज होगी स्टार वॉर्स की ये लेटेस्ट फिल्म, यहां जानिए पूरी डिटेल

Tue, 28 Apr 2020 12:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 28 Apr 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Star Wars The Rise of Skywalker film will release on Disney Plus before two months
Star Wars The Rise of Skywalker - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

हॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध फिल्म सीरीजों में से एक 'स्टार वॉर्स' की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'स्टार वॉर्स: द राइज ऑफ स्काईवॉकर' को अब अपने तय समय से दो महीने पहले ही डिज्नी प्लस पर प्रसारित किया जा रहा है। स्टार वॉर्स सीरीज की यह अंतिम फिल्म है, इसलिए निर्माताओं ने इसे 'स्टार वॉर्स डे' यानी 4 मई को रिलीज करने का फैसला किया है। सिर्फ इतना ही नहीं है, इस सीरीज के प्रशंसक डिज्नी प्लस पर इस सीरीज की सभी नौ फिल्मों को एक साथ देख सकते हैं।

विज्ञापन

दुनिया भर में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस पहले से भी बहुत ज्यादा सक्रिय हो गया था। हाल ही में डिज्नी प्लस में लॉकटाउन के इस दौर में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एनिमेशन फिल्म 'फ्रोजन 2' को भी समय से पहले अपने प्लेटफार्म पर जगह दी। इसका असर यह हुआ कि घर में बैठे लोगों ने डिज्नी प्लस का सब्सक्रिप्शन लेना इतनी तेजी से शुरू किया के 8 अप्रैल तक ही कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार इसके उपभोक्ता 50 मिलियन को भी पार कर गए।

विज्ञापन

बात करें अगर 'स्टार वॉर्स: द राइज ऑफ स्काईवॉकर' फिल्म की, तो यह फिल्म इस सीरीज की अब तक की सभी नौ फिल्मों में सबसे बुरे रिव्यूज के साथ सामने आई। जेजे अब्रम्स के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में 20 दिसंबर को रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर एक बिलियन डॉलर की कमाई की है। 'द फोर्स अवेकेन्स' और 'द लास्ट जेडाई' के बाद यह फिल्म इस सीरीज की अंतिम फिल्म है। फिल्म में डेजी रिडल, एडम ड्राइवर, जॉन बोएगा, ऑस्कर आइजक, कैरी फिशर, मार्क हैमिल, एंथनी डेनियल्स, नाओमी ऐकी, रिचर्ड ई ग्रांट, केरी रसल आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed