Coronavirus से हॉलीवुड स्टार एंड्रयू जैक की मौत, 'स्टार वॉर्स' में आए थे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के चलते देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ही हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस संक्रमण को काबू में करने की तमाम कोशिशें करने बावजूद भी इससे होने वाली मौंतों को रोका नहीं जा सका है। इस संक्रमण ने कई हॉलीवुड स्टार्स की जान ले ली है। तो वहीं अब इस संक्रमण की वजह से एक और अभिनेता की मृत्यु हो गई। ये अभिनेता हैं स्टार वॉर्स फेम एंड्रयू जैक। एंड्रयू जैकने कोरोना वायरस की वजह से 75 साल की उम्र में दम तोड़ दिया।
इस बात की जानकारी एंड्रयू जैक के एजेंट ने दी है। एजेंट ने बाताया कि जैक का इलाज Surrey के एक अस्पताल में चल रहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक जैक के एजेंट ने अपने बयान में कहा है कि, 'एंड्रयू थेम्स में एक सबसे पुरानी हाउसबोट पर रहते थे। वह आत्मनिर्भर जिंदगी जीते थे और अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते थे। साथ ही वह एक कमाल के कोच भी थे।'
वहीं इस खबर की पुष्टि करते हुए एंड्रयू जैक की पत्नी गैब्रिएला ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा की है। अपनी पोस्ट में गैब्रिएला ने लिखा है कि, 'आप लोगों को ये बताते हुए मेरे दिल को बहुत तकलीफ हो रही है कि हमने एक इंसान को आज खो दिया। अब से 48 घंटे पहले जब एंड्रयू को अस्पताल में भर्ती किया गया तो उन्हें लंदन में कोरोना वायरस डायग्नोस किया गया था। आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह तकलीफ में नहीं थे, और बहुत शांति-सुकून के साथ उन्होंने अपने बच्चों के बारे में जानते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया।' गौरतलब है कि एंड्रयू जैक की पत्नी गैब्रिएला भी ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटीन पर हैं।
A post shared by Gabrielle Rogers (@gabriellejillrogers) on