फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   star wars actor Harrison Ford' plane crash

विमान हादसे में अभिनेता हैरिसन फोर्ड घायल

Mon, 09 Mar 2015 12:28 PM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
star wars actor Harrison Ford' plane crash

'स्टार वार्स' जैसी फिल्म में काम करने वाले हॉलीवुड के अभिनेता हैरिसन फोर्ड एक विमान हादसे में घायल हो गए हैं। अमेरीकी मीडिया की खबरों के मुताबिक हॉलीवुड अभिनेता हैरिसन फोर्ड लॉस एंजेलिस में एक विमान हादसे में घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


उनके सिर में चोट आई है और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 72 साल के हैरिसन विमान खुद उड़ा रहे थे। लॉस एंजेलिस के दमकल विभाग ने आधिकारिक रूप से फोर्ड का नाम लिए बिना कहा कि पायलट की सांस चल रही है और वे होश में हैं।
विज्ञापन


यह हादसा सांता मोनिका हवाई अड्डे के नज़दीक एक गोल्फ कोर्स के मैदान में हुआ। दमकल विभाग के प्रवक्ता पैट्रिक बटलर ने कहा कि उन्हें स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर इस विमान हादसे से संबंधित एक इमरजेंसी कॉल मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विमान में 70 वर्षीय एक घायल व्यक्ति मौजूद था और सचेत अवस्था में था। विमान हादसे की जांच चल रही है। हैरिसन फोर्ड ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 'इंडियाना जोंस' और 'स्टार वार्स' जैसी फ़िल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed