{"_id":"5f7b0410cc3b95530c249062","slug":"spike-lee-films-actor-thomas-jefferson-byrd-killed-in-atlanta","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता थॉमस जेफरसन बायर्ड की अटलांटा में हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अभिनेता थॉमस जेफरसन बायर्ड की अटलांटा में हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 05 Oct 2020 05:01 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 05 Oct 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
जेफरसन बायर्ड
- फोटो : Instagram- @officialspikelee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्ममेकर स्पाइक ली ( Spike Lee) की कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता थॉमस जेफरसन बायर्ड की शनिवार को अटलांटा में हत्या कर दी गई। रायटी पत्रिका ने अटलांटा पुलिस विभाग के हवाले से यह जानकारी दी। वह 70 साल के थे।
विज्ञापन
शनिवार की रात पौने दो बजे पुलिस को एक घायल व्यक्ति की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को बायर्ड बेहोशी की हालत में मिले। अटलांटा पुलिस के अधिकारी हत्या के एंगल से इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
निर्देशक स्पाइक ली ने सोशल मीडिया को बायर्ड को श्रद्धांजलि दी। ली ने लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे प्यारे भाई थॉमस जेफरसन बायर्ड की बीती रात अटलांटा में हत्या कर दी गई है। उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं।’
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा- मैं अटलांटा, जॉर्जिया में हमारे प्यारे भाई थॉमस जेफरसन बायर्ड की दुखद हत्या की जानकारी देते हुए बहुत दुखी हूं। आप थॉमस को क्लॉकर्स में एरोल बार्न्स के किरदार के रूप में देख चुके हैं। हम सभी उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।
View this post on Instagram
A post shared by Spike Lee (@officialspikelee) on