{"_id":"5edecdb884e50a5e5633f132","slug":"spider-man-2-actor-danny-hicks-revealed-that-he-has-stage-4-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइडर मैन 2 के अभिनेता डैनी हिक्स को हुआ कैंसर, बोले- 'अब सिर्फ इतना वक्त बाकी...'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
स्पाइडर मैन 2 के अभिनेता डैनी हिक्स को हुआ कैंसर, बोले- 'अब सिर्फ इतना वक्त बाकी...'
Tue, 09 Jun 2020 05:16 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:16 AM IST
विज्ञापन
डैनी हिक्स
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविल डेड 2 के अभिनेता डैनी हिक्स ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें कैंसर है और अब ये चौथी स्टेज पर पहुंच गया है। डैनी के मुताबिक अब उनके पास सिर्फ एक से तीन साल तक का जीवन बचा है।
विज्ञापन
68 वर्षीय अभिनेता ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा कर इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने लिखा, 'उन सभी लोगों के लिए जो मुझे कभी नहीं मिले, और वो प्रशंसक जिन्होंने मेरे काम का आनंद लिया। मुझे कुछ बुरी खबर मिली है। मुझे चौथी स्टेज के कैंसर का पता चला है।'
विज्ञापन
डैनी ने आगे लिखा, 'मेरे पास जीने के लिए लगभग एक से तीन साल हैं। मेरे पोस्ट में कोई बदलाव नहीं आया है। मुझे बहुत ज्यादा पछतावा नहीं है। ठीक है, मैं जाऊंगा। मुझे पता है कि नर्क के उस तहखाने में क्या चल रहा है।'
विज्ञापन
हिक्स के कैंसर के बारे में बताने के बाद उनके फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उनका हौंसला बांध रहा तो कई उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे। बता दें कि हिक्स ने हॉरर फिल्म 'इविल डेड 2' में एक अहम भूमिका निभाई थी। इस रोल से उनकी एक अलग पहचान बनी थी। वो स्पाइडर मैन 2, और डार्कमैन में भी नजर आए थे।
अभिनेता माइकल बी जॉर्डन ने की अश्वेत कर्मचारियों के लिए मांग, आगामी चुनाव पर भी दिया जोर