{"_id":"641dfda93e6602aa5c04dd33","slug":"singer-selena-gomez-post-about-justin-bieber-wife-hailey-bieber-after-she-receives-death-threat-read-here-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Selena Gomez: जस्टिन बीबर की वाइफ हैली को मिला सेलेना गोमेज का सपोर्ट, बोलीं- मिल रही जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Selena Gomez: जस्टिन बीबर की वाइफ हैली को मिला सेलेना गोमेज का सपोर्ट, बोलीं- मिल रही जान से मारने की धमकी
Sat, 25 Mar 2023 01:14 AM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:14 AM IST
सार
हॉलीवुड की मशहुर सिंगर सेलेना गोमेज ने हैली बीबर के सपोर्ट में एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से उनके कथित चल रहे झगड़े के बीच उनसे नफरत न करने की अपील की है
विज्ञापन
सेलेना गोमेज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड की मशहुर सिंगर सेलेना गोमेज और जस्टिन बीबर की प्रेम कहानी से हर कोई वाकिफ है। एक समय था, जब दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की जोड़ी उनके फैंस को काफी पसंद थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। दोनों ने अपने रिश्ते को संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन इसके बावजुद भी दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
हैली के सपोर्ट में किया पोस्ट
इसके बाद जस्टिन आगे बढ़ गए और हैली से उन्होंने शादी कर ली, लेकिन उनके फैंस उनके इस रिश्ते से खुश नहीं है। आज भी लोग हैली को कोसने से पीछे नहीं हटते हैं। लोगों के दिलों में उनके लिए नफरत इस हद तक बढ़ गई है कि अब उन्हें जाने से मारने की धमकी तक मिलने लगी है, जिसके बारे में हैली ने सेलेना बताया है और मामले की गंभीरता को समझते हुए सिंगर ने सोशल मीडिया पर उनके सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मिल रही जान से मारने की धमकी
सेलेना गोमेज ने हैली बीबर के सपोर्ट में एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से उनके कथित चल रहे झगड़े के बीच उनसे नफरत न करने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि हैली बीबर मेरे पास पहुंची और मुझे बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां और ऐसी नफरत भरी निगेटिविटी मिल रही है। ये वो नहीं है, जिसके लिए मैं खड़ी हूं। किसी को भी नफरत या धमकी का एक्सपीरियंस नहीं होना चाहिए और मैं यह सब रोकना चाहती हूं।'
विज्ञापन
साल 2018 में रचाई शादी
बता दें कि जस्टिन बीबर ने साल 2018 में हैली बीबर से शादी की थी। वहीं, सेलेना ने निक जोनस को डेट किया था, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब निक जोनस बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति हैं। इसके बाद सिंगर जस्टिन संग रिलेशनशिप में रहीं।
यह भी पढ़ें- John Wick 4 Review: वीडियो गेम सी दुनिया के कियानू रीव्स फिर चैंपियन, चौथे चैप्टर में चार गुना ज्यादा हिंसा