फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Singer Adele Shares weight loss Pic On Instagram post on her 32nd birthday

जन्मदिन पर एडेल ने पोस्ट की तस्वीर, वजन कम करने के बाद लग रहीं बेहद खूबसूरत

Wed, 06 May 2020 03:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 06 May 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Singer Adele Shares weight loss Pic On Instagram post on her 32nd birthday
एडेल - फोटो : ट्विटर

मंगलवार को 32 साल की हुईं ब्रिटिश सिंगर एडेल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। एडेल की ये तस्वीर वजन कम करने के बाद की है। इस तस्वीर में वह ब्लैक टाइट ड्रैस में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पहली बार अक्टूबर में वजन घटाने को लेकर खुलासा किया था। वह व्यायाम करते हुए लगातार तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

विज्ञापन


एडेल एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखती हैं- जन्मदिन पर मिले प्यार के लिए धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि आप इस मुश्किल समय में सुरक्षित होंगे। मैं उन सभी आवश्यक कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो अपनी जान जोखिम में डालकर हमें सुरक्षित रख रहे हैं! आप सही मायने में हमारे वॉरियर्स हैं।
विज्ञापन



एडेल अपने साल ही अपने पति साइमन कोनकी से अलग हुई हैं। एडेल ने साइमन के साथ अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा था, लेकिन साल 2017 में ग्रैमी अवार्ड शो में पुरस्कार लेने के दौरान एडेल ने साइमन के साथ अपनी शादी की बात को कबूला था। हालांकि अब दोनों पूरी तरह से अलग हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडेल ने चार साल की उम्र से सिंगिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उनका मन पढ़ने से ज्यादा गायकी में लगता था। 2008 में उनकी एल्बम 19 रिलीज हुई थी और इस एल्बम ने उन्हें स्टार बना दिया।

एडेल अब तक 15 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं। ग्रैमी में एडेल ने 'हैलो' के लिए बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस, '25' के लिए बेस्ट पॉप वोकल एल्बम के पुरस्कार भी अपने नाम किए। एडेल को स्काई फॉल के लिए ऑस्कर भी मिल चुका है।


View this post on Instagram

Thank you for the birthday love. I hope you’re all staying safe and sane during this crazy time. I’d like to thank all of our first responders and essential workers who are keeping us safe while risking their lives! You are truly our angels ♥️ 2020 okay bye thanks x

A post shared by Adele (@adele) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed