'स्कूबी डू' के सह- निर्माता केन स्पीयर्स का निधन
- 'स्कूबी डू' के सह-निर्माता केन स्पीयर्स का निधन।
- 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सबसे लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज 'स्कूबी डू' के सह निर्माता केन स्पीर्स का निधन हो गया। केन की उम्र 82 साल थी। फॉक्स न्यूज के मुताबिक उनके बेटे केविन ने वैराइटी और द हॉलीवुड रिपोर्टर को इस बात की जानकारी दी है। केविन ने बताया कि केन का निधन लुई बॉडी डिमेंशिया से जुड़ी जटिलताओं के चलते हुआ है।
केविन ने कहा, 'केन को हमेशा उनकी बुद्धि, उनकी कहानियों, परिवार के प्रति निष्ठा और मजबूत नैतिक कार्यों के लिए याद किया जाएगा। केन ने न केवल अपने परिवार पर एक छाप छोड़ी है, बल्कि उन्होंने कई लोगों के जीवन को ‘स्कूबी-डू’ के सह-निर्माता के रूप में छुआ है। जीवन भर केन हमारे लिए एक आदर्श रहे हैं और वह हमारे दिलों में बसते रहेंगे।' स्पीयर्स के परिवार में उनके दो बेटे केविन और क्रिस उनकी पत्नियां, पांच पोते और उनके तीन पर पोते-पोतियां हैं।
Aw jeez.
Joe Ruby JUST passed and now Ken Spears too.
That's both the creators of Scooby and a ton of other cartoons gone within the same year. https://t.co/jAFkHiJUwOविज्ञापन विज्ञापन— Jonathan H. Gray is... ✪ $&@#%!!! ✪ (@jongraywb) November 9, 2020
Screw 2020....
— J-Step (@jc_stephan) November 9, 2020
RIP Ken Spears, Scooby-Doo one hell of a legacy. https://t.co/9iiKKOpS5I
स्पीयर्स का जन्म 12 मार्च1938 को कैलिफोर्निया में हुआ था। उन्होंने 1969 की एनिमेटेड सीरीज ‘स्कूबी-डू’ जो रूबी के साथ बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने 'डायनोमुट', 'जबरजॉ' ‘फांगफेस,’ ‘मिस्टर टी,’ और ‘सेक्टॉर’ जैसी सीरीज भी बनाई हैं।
पढ़ें: फराह खान ने अदा किया दोस्ती का फर्ज, सलमान खान के शो में जाने से पहले खत्म की इस सीरीज की शूटिंग