Russia-Ukraine war: कीव की भयावह तस्वीरों को देख रोने लगीं ये रशियन एक्ट्रेस, पुतिन के बारे में कही ये बात
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज सातवां दिन है। खेरसान शहर पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है और खारकीव में भी उसके सैनिक पहुंच गए हैं। इसी बीच रशिया की जानी मानी अभिनेत्रियों Liya Akhedzhakova ने व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया है।
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज सातवां दिन है। खेरसान शहर पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है और खारकीव में भी उसके सैनिक पहुंच गए हैं। खारकीव समेत कई प्रमुख शहरों में लगातार हमले हो रहे हैं। यहां 24 घंटे में हुए हमलों में कम से कम 21 लोग मारे गए हैं और 112 घायल लोग हो गए हैं। उधर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने देश में ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है। रूस में जंग के खिलाफ पोस्टर बैनर लहराए जा रहे हैं। Liya Akhedzhakova रशिया की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं उन्होंने भी व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया है।
Liya Akhedzhakova राजनीतिक मुद्दों पर भी बोलने से नहीं घबराती हैं। 10 साल की उम्र में उन्होंने स्टालिन को खत लिख डाला था जिसमें उन्होंने अपनी मां के लिए टीबी के इलाज में आर्थिक मदद मांगी थी। Liya ने पुतिन की निंदा करते हुए इसे व्यक्तिगत हमला बताया है। Liya Akhedzhakova का जन्म Dnipro में हुआ था जोकि अब यूक्रेन में है।
यूक्रेन पर रूस के हमले की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। ज्यादातर नुकसान कीव को पहुंचा है। जिनसे पता चला है कि यूक्रेन की सड़कों पर 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैनिकों का काफिला मौजूद है और जगह-जगह गोलीबारी हो रही है। इन तस्वीरों को लेकर जब Liya Akhedzhakova से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा मुझे इसे देखते ही रोना आ गया था।