Love Again: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव अगेन' का ट्रेलर आउट,सैम ह्यूगन संग रोमांटिक अंदाज में दिखीं देसी गर्ल
प्रियंका और सैम ह्यूगन स्टारर फिल्म ‘लव अगेन’का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में 'मीरा रे'और 'रॉब बर्न्स' की लव स्टोरी देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार लाइमलाइट बटोर रही हैं। प्रियंका का मच अवेटेड बेव सीरिज 'सिटाडेल' 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुका है। इस बीच अभिनेत्री अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' को लेकर चर्चे में बनी हुई हैं।
‘लव अगेन’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
प्रियंका और सैम ह्यूगन स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में 'मीरा रे' और 'रॉब बर्न्स' की लव स्टोरी देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। बता दें कि यह फिल्म फेमस जर्मन फिल्म 'एसएमएस फर डिच' की रीमेक है।
इस दिन रिलीज होगी ‘लव अगेन’
फिल्म के ट्रेलर में प्रियंका यलो कलर का खूबसूरत गाउन पहने सीढ़ियों से नीचे उतरती नजर आ रही हैं, जिसके बाद रॉब उन्हें देखते ही रह जाते हैं। लव अगेन पहले 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर बाद में फिल्म की रिलीज डेट बढ़ाकर पांच मई कर दी गई है।
View this post on Instagram
‘लव अगेन’एक रोम-कॉम फिल्म है। इस फिल्म में प्रियंका मीरा रे के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी मीरा के इर्द गिर्द घूमती है, जो अपने बॉयफ्रेंड की मौत के बाद अपनी लाइफ के साथ आगे बढ़ने के लिए स्ट्रग्ल कर रही है। वहीं, फिल्म में रोब एक जर्नलिस्ट की भूमिका में हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में बेव सीरिज 'सिटाडेल' में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें- The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' पर वकील शुक्कुर का गुस्सा फूटा, आंकड़ों के मांगे सबूत और इनाम की भी की पेशकश