फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Porn star Dahlia Sky found dead in her car with gunshot wounds

दर्दनाक: एडल्ट स्टार डाहलिया स्काई की संदिग्ध हालत में मौत, शरीर पर मिले गोलियों के निशान

Sat, 17 Jul 2021 05:25 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 17 Jul 2021 05:25 PM IST
सार

पॉर्न इंडस्ट्री की चर्चित स्टार डाहलिया स्काई (Dahlia Sky) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित सैन फर्नांडो में एक कार से 31 वर्षीय पोर्न स्टार का शव बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Porn star Dahlia Sky found dead in her car with gunshot wounds
डाहलिया स्काई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित सैन फर्नांडो में हॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एडल्ट स्टार 31 वर्षीय डाहलिया स्काई (Dahlia Sky) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। एक कार से डाहलिया का शव बरामद हुआ है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पॉर्न स्टार डाहलिया स्काई के शरीर पर बंदूक की गोलियों के निशान पाए गए हैं। जिससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि डाहलिया ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि अभी साफ तौर पर इस पर कुछ भी कहना संभव नहीं है। एलएपीडी जासूस डेव पेटेक ने कहा कि पॉर्न स्टार डाहलिया का शव 30 जून को बरामद हुआ था। अभी तक जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह कहा जा सके कि उसकी हत्या हुई हो या कुछ गलत हुआ हो।

विज्ञापन

डाहलिया स्काई ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थीं। जिसके चलते वह हाल ही में वो डिप्रेशन की शिकार भी हो गई थीं। एडल्ट इंडस्ट्री में उनके साथियों ने बताया कि उन्होंने 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए उन्हें फीमेल परफॉर्मर ऑफ द ईयर का भी अवॉर्ड दिया गया था। लेकिन कैंसर होने के बाद वो टूट सी गई थीं। बीमारी से पहले वो हमेशा हंसती रहती थीं, लेकिन जब से उनका इलाज शुरू हुआ तब से वो हंसी कहीं गायब हो गई। उनके कई करीबियों ने उनकी मदद करने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed