पॉप स्टार मैडोना ने फैंस को दिया क्रिसमस गिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉप स्टार मडोना ने अपने फैंस के लिए छह क्रिसमस गिफ्ट दिए हैं। उन्होंने अपने नए एलबम 'रिबेल हार्ट' के लीक होने के बाद एक ही रात में छह गाने रिलीज कर दिए। मडोना ने ट्विटर पर लिखा कि 'जल्द ही क्रिसमस आ रहा है। मेरे एलबम को प्री-ऑर्डर कीजिए और छह गाने डाउनलोड कीजिए। छुट्टियां मुबारक हों।'
एक ब्रिटिश वेबसाइट के अनुसार, मडोना का एलबम मार्च में रिलीज होना है। लेकिन मडोना के नए एलबम के छह गाने 'बिच आईएम मडोना', 'इस्यूमिनेटी', 'लिविंग फॉर लव', 'डेविल प्रे', 'घोस्टटाउन', 'अनअपोलोजेटिक बिच' उपलब्ध हो गए हैं।
एंजलिना जॉली ने ब्रैड पीट को लेकर किया सीक्रेट आउट
हॉलीवुड स्टार एंजलिना जॉली ने अपने पति और स्टार ब्रैड पिट के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'अनब्रोकन' को लेकर एक सीक्रेट सबके सामने रखा है। यह सीक्रेट उन दोनों के बीच के सेक्स संबंध को लेकर है।
एक्ट्रेस एंजलिना जॉली ने हाल ही में कहा है कि उन्होंने 'बाय द सी' फिल्म की शूटिंग के दौरान पति ब्रैड पिट के साथ सेक्स सीन करते वक्त बहुत एंजॉय किया। एकेडमी अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म 'अनब्रोकन' के प्रमोशन के वक्त यह बात कही।