{"_id":"5bab6bcb867a557e8327cc5d","slug":"pierce-brosnan-said-has-stopped-humour-in-james-bond-franchise","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जेम्स बॉन्ड' सीरीज के हॉलीवुड एक्टर ने जाहिर की चिंता, बोले-मस्ती बंद हो गई अब","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'जेम्स बॉन्ड' सीरीज के हॉलीवुड एक्टर ने जाहिर की चिंता, बोले-मस्ती बंद हो गई अब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्म 'जेम्स बॉन्ड 007' हमेशा से अपने शानदार एक्शन और थ्रिलर के लिए चर्चा में रहती है। इस फिल्म में हॉलीवुड के कई सितारे जेम्स बॉन्ड की भूमिका में नजर आ चुके हैं। इस समय जेम्स बॉन्ड के हीरो डेनियल क्रेग हैं। दुनियाभर में मशहूर इस चर्चित सीरीज के पूर्व हीरो पियर्स ब्रॉसनन ने सीरीज को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि अब की जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्मों में हीरो ने मस्ती करना बंद कर दिया है। इसके लिए पियर्स ब्रॉसनन सिनेमा क्षेत्र में फिल्मों को लेकर बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दोषी मानते हैं। उन्होंने कहा कि बोर्न जैसी एक्शन फिल्म आ जाने से जेम्स बॉन्ड के हीरो डेनियल क्रेग ने फिल्म में मस्ती करना बंद कर दिया है।
अपने अनुभव को साझा करते हुए पियर्स ब्रॉसनन कहते हैं कि जब वह जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभा रहे थे तो उस समय दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बहुत मस्ती करते थे। वह अब जेम्स बॉन्ड सीरीज में देखने को नहीं मिलता। गौरतलब है कि पियर्स ब्रॉसनन साल 1995 से लेकर 2002 तक 'जेम्स बॉन्ड 007' के हीरो रहे चुके हैं।
आपको बता दें 'जेम्स बॉन्ड 007' की अपकमिंग फिल्म 'बांड 25' काफी समय से चर्चा में है। बीते दिनों इस फिल्म के निर्देशक और हीरो को लेकर भी काफी विवाद सुनने में आए थे। इस फिल्म की शूटिंग साल के अंत तक शुरू होनी है। फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी। 'जेम्स बांड ' सीरीज भारत सहित पूरी दुनिया में काफी मशहूर है। इस सीरीज की आखिरी फिल्म 'स्पेक्टर' थी। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इसको भी काफी पसंद किया था।