{"_id":"5e25517f8ebc3e4aef640fbf","slug":"paul-walker-car-collection-sells-for-2-3-million-doller-at-auction","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉल वॉकर की 7 साल पहले हुई थी मौत, अब इतने करोड़ में नीलाम हुईं उनकी 21 गाड़ियां","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
पॉल वॉकर की 7 साल पहले हुई थी मौत, अब इतने करोड़ में नीलाम हुईं उनकी 21 गाड़ियां
Mon, 20 Jan 2020 12:36 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
पॉल वॉकर
- फोटो : Twitter
'फास्ट एंड फ्यूरियस' के स्टार पॉल वॉकर की सात साल पहले नॉर्थ लॉस एंजिलिस में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। पॉल वॉकर की जब मौत हुई वह सिर्फ 40 साल के थे। पॉल के निधन के सात साल बाद उनकी कारों की नीलामी की गई।
विज्ञापन
उनकी 18 कारें और 3 बाइक करीब 16 करोड़ रुपये में बिकी हैं। यह नीलामी अमेरिका के एरिजोना के स्कॉटडेल में की गई। नीलामी के रुपये पॉल की बेटी मैडो के एक ट्रस्ट को दी जाएगी।
विज्ञापन
पॉल को गाड़ियों का काफी शौक था। स्पीड को लेकर वॉकर के बारे में कहा जाता है कि वह कार में 42 बार प्रति मिनट के हिसाब से गियर शिफ्ट करते थे। उनको कार रेसिंग का इतना अनुभव था कि लोग कहते हैं अगर हादसे वाले दिन वो अपने दोस्त के बजाय खुद अपनी कार ड्राइव कर रहे होते, तो शायद जिंदा होते।
विज्ञापन
पॉल ने साल 1985 में 11 साल की उम्र में टेलीविजन में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने फिल्में करने से पहले "हाईवे टू हेवन", "ए टच्ड बाई एन एंजेल द्वारा", "थ्रोब" और अन्य टीवी शोज में काम किया। Monster in the Closet पॉल की पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने काम किया था। पॉल वॉकर फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ की फ्रेंचाइजी का एक जाना माना चेहरा रहे हैं।