Oscars: तीन साल बाद ऑस्कर को मिला होस्ट, 27 मार्च को आयोजित होगा समारोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं बताया कौन होगा होस्ट
क्रेग ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि होस्ट कौन होगा। उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड्स के कार्यकारी निर्माता 'विल पैकर' के साथ मजाक करते हुए कहा, "होस्ट मैं हो सकता हूं। मुझे विल पर पूरा यकीन है, उनकी लोकप्रिय संस्कृति और मनोरंजन पर मजबूत पकड़ है। उनके पास बहुत कुछ अच्छा है और वह जल्द ही हमारे से यह सब शेयर करेंगे।"
ये कर चुके हैं ऑस्कर होस्ट
2017 और 2018 में जिमी किम्मेल ने ऑस्कर होस्ट किया था। वे यह होस्ट करने वाले आखिरी होस्ट थे। इनसे पहले बहुत लोगों नें इसे होस्ट किया जिनमें क्रिस रॉक (2016), नील पैट्रिक हैरिस (2015), एलेन डीजेनरेस (2014), सेथ मैकफर्लेन (2013), बिली क्रिस्टल (2012) और जेम्स फ्रेंको/ऐनी हैथवे (2011) रहे। ऑस्कर साल 2019 में पहली बार होस्ट के बिना प्रसारित हुआ था। इस साल अकेदमी ने अवार्ड को होस्ट करने की जिम्मेदारी 'केविन हार्ट' को दी थी लेकिन केविन ने इसे छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने ये फैसला तब लिया जब संगठन द्वारा उनसे सालों पहले करे गए 'होमोफोबिक ट्वीट्स' के लिए माफी मांगने कहा था।
बिना होस्ट के भी रेटिंग्स रहीं अच्छी
साल 2019 के ऑस्कर ने पिछले वर्ष की तुलना में अपनी रेटिंग्स में उछाल देखा। इसके बाद अकादमी ने फैसला लिया कि 2020 का ऑस्कर भी बिना होस्ट के प्रसारित किया जाएगा। लेकिन 2021 के कोरोना काल में इसने अपने आधे से ज्यादा दर्शकों को खो दिया।
डॉल्बी थिएटर में होगा ऑस्कर
ऑस्कर पिछले साल लॉस एंजेलिस शहर में यूनियन स्टेशन से प्रसारित किया गया था लेकिन फिर एक बार इस साल ये अपनी पुरानी जगह से प्रसारित किया जाएगा। इसे हॉलीवुड और हाईलैंड सेंटर के डॉल्बी थिएटर से प्रसारित किया जाएगा और इसके नामांकनों की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी।