इस वजह से साउथ कोरियाई फिल्म 'पैरासाइट' का ऑस्कर में बजा डंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Oscars 2020 में दक्षिण कोरिया की फिल्म 'पैरासाइट (Parasite)' ने 4 ऑस्कर अपने नाम किए। 'पैरासाइट' बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड जीतने वाली पहली नॉन-इंग्लिश फिल्म बन गई है। फिल्म को बोंग जून हो (Bong Joon Ho) ने डायरेक्ट किया है। पैरासाइट का कड़ा मुकाबला 1917 से था। ऐसा माना जा रहा था कि गोल्डन ग्लोब की तरह ही 1917 का जलवा ऑस्कर में देखने को मिलेगा लेकिन इस मामले में बाजी मार गई पैरासाइट।
'पैरासाइट' के डायरेक्टर बोंग जून हो को बेस्ट डायरेक्टर के ऑस्कर से भी नवाजा गया है। फिल्म के निर्देशक बोंग जून-हो ने पुरस्कार की घोषणा के बाद कहा, ''मैं नि:शब्द हूं।''
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म में दो परिवारों की कहानी है, जो एक ही शहर में रहते हैं और दोनों परिवार में माता पिता के साथ दो भाई-बहन हैं। लेकिन ये दोनों परिवार आर्थिक रूप से बहुत अलग हैं। एक परिवार बहुत अमीर है और दूसरा गरीब। फिल्म में दिखाया गया है कि आर्थिक रूप से मजबूत और कमजोर होने पर समाज का नजरिया आपके लिए कैसा हो जाता है। फिल्म का एक एक सीन झकझोर देने वाला है। आप यूट्यूब पर इसका ट्रेलर देख सकते हैं।
फिल्म का एक डायलॉग है जब उनके घर के पास मच्छर मारने वाली मशीन आती है तो बेटी कहती है खिड़की बंद कर दो नहीं तो जहरीला धुंआ अंदर घुस जाएगा। इस पर पिता कहता है – 'रहने दो। हम लोगों को फ्री में सफाई मिलेगी। बदबूदार खटमल मरेंगे।' ये सीन समाज में अमीर-गरीब के फर्क को उजागर करता है।
प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट कर फिल्म पैरासाइट को बधाई दी है और लिखा है कि एक इंटरनेशनल फिल्म को इस तरह का गर्मजोशी भरा प्यार मिलता देख मैं इमोशनल हो गई हूं।
Best Picture
— NEON (@neonrated) February 10, 2020
Best Director
Best International Feature
Best Original Screenplay#Oscars #Parasite pic.twitter.com/NkHvl2bKDr