फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscar winning screenwriter Robert C Jones passes away at 84

ऑस्कर विजेता स्क्रीनराइटर रॉबर्ट सी जोन्स का निधन, 84 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Mon, 08 Feb 2021 10:22 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 08 Feb 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
Oscar winning screenwriter Robert C Jones passes away at 84
रॉबर्ट सी जोन्स - फोटो : फाइल

हॉलीवुड के मशहूर फिल्म एडिटर और स्क्रीनराइटर रॉबर्ट सी जोन्स का निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। रॉबर्ट को फिल्म गेस हूज कमिंग टू डिनर और लव स्टोरी के लिए जाना जाता है। युद्ध पर आधारित फिल्म कमिंग होम के लिए उन्हें ऑस्कर का बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड दिया गया।

विज्ञापन


एक फरवरी को रॉबर्ट ने अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर पर अंतिम सांस ली। हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, वह लंबे समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से जूझ रहे थे। उनकी बेटी लेस्ली ने अपने पिता के निधन की खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन


लेस्ली खुद भी एक फिल्म एडिटर हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि ‘मेरे पिता ने मेरे फिल्म एडिटिंग करियर पर जबरदस्त प्रभाव डाला। उनके साथ मैंने कई फिल्मों में उनके सहायक के तौर पर काम किया।‘ लेस्ली आगे कहती हैं कि ‘बॉब की तरह मैं फिल्म स्कूल नहीं गई और ना ही फिल्म एडिटिंग के लिए किसी तरह की औपचारिक ट्रेनिंग ली। मैंने सीखा कि एडिटिंग के लिए किसी एक खास स्किल की जरूरत नहीं है। उन्होंने मुझे सिखाया कि प्रतिभा हमेशा करुणा, निष्ठा, सत्य की खोज और प्रामाणिकता से निखरती है।‘
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉबर्ट का जन्म 30 मार्च 1936 को हुआ। उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और 20th Century Fox में शिपिंग रूम में काम करने लगे। अपने रास्ते पर चलकर वह एक फिल्म एडिटर बने। उन्होंने 1955 में आई फिल्म अनटेम्ट और द लॉन्ग हॉट समर में असिस्टेंट फिल्म एडिटर के रूप में काम किया। रॉबर्ट के पिता हार्मोन जोन्स भी आस्कर नॉमिनेटेड फिल्म एडिटर थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed