{"_id":"5e4114c28ebc3ee59c636796","slug":"oscar-awards-natalie-portman-viral-video-to-opposes-no-nominations-for-female-directors","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ऑस्कर 2020 में पहुंची नताली पोर्टमैन ने जताया विरोध, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
VIDEO: ऑस्कर 2020 में पहुंची नताली पोर्टमैन ने जताया विरोध, जानें पूरा मामला
Mon, 10 Feb 2020 02:01 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 10 Feb 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
नताली पोर्टमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
92वें एकेडमी अवॉर्ड्स के आयोजन के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कोई फैन अपने पसंदीदा सितारे को बधाई दे रहा है तो कोई अपने पसंदीदा सितारे को अवॉर्ड नहीं मिलने से दुखी नजर आ रहा है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो नताली पोर्टमैन का है। ऑस्कर अवॉर्ड्स में पहुंची नताली पोर्टमैन अपनी ड्रेस को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। बता दें कि रेड कार्पेट पर वॉक करने नताली महिला निर्देशकों का नाम लिखी हुई ड्रेस पहनकर पहुंची। गौर करने वाली बात ये है कि ड्रेस पर उन महिलाओं का नाम लिखा हुआ था, जिन्हें इस बार नॉमिनेशन नहीं मिला था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस बार फिल्म पैरासाइट के लिए बॉन्ग जून हो को सर्वश्रेष्ट निर्देशक का खिताब मिला है। वहीं दूसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी भी महिला डायरेक्टर्स को नॉमिनेशन नहीं मिला। माना जा रहा था कि 'लिटिल वुमन' के लिए ग्रेटा गेर्विग, 'द फेयरवेल' के लिए लुलु वॉन्ग, 'ए ब्यूटिफुल डे इन नेबरहुड' के लिए मैरियल हैलर को नॉमिनेशन मिल सकता है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
बात ऑस्कर के इतिहास की करें तो 92 साल में सिर्फ पांच महिला निर्देशक अभी तक नॉमिनेट हुई हैं। ये नाम हैं- लीना वर्मुलर - सेवन ब्यूटीज (1976), जेन कैंपियन - द पियानो (1993), सोफिया कोपोला- लॉस्ट इन ट्रांसलेशन (2003), कैथरीन बिगलो- द हर्ट लॉकर (2009) और ग्रेटा गेर्विग- लेडी बर्ड (2017)।
इसके साथ ही बात नताली की करें तो अभिनेत्री फिल्म ब्लैक स्वान के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब 2011 में जीत चुकी हैं। वहीं वो 2017 और 2005 में भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं।
Natalie Portman embroidered her Dior cape with all of the female directors who weren't nominated for #Oscars. Check out her explanation here. pic.twitter.com/kyyo2wVMZf
— Amy Kaufman (@AmyKinLA) February 10, 2020