फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   New poster of hollywood horror movie Insidious: The Last Key released

ये होता है डर...आते ही वायरल हुआ Insidious 4 का डरावना पोस्टर

Tue, 14 Nov 2017 02:39 PM IST
टीम डिजिटल, नोएडा
टीम डिजिटल, नोएडा Updated Tue, 14 Nov 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
New poster of hollywood horror movie Insidious: The Last Key released
दुनिया भर में हॉरर फिल्मों के चाहने वालों की कमी नहीं है। 'एनाबेल: क्रिएशन' के बॉक्सऑफिस में धमाल मचाने के बाद अब एक और हॉरर फिल्म आपको डराने आ रही है। नाम है 'इनसिडियस: द लास्ट की'। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब मंगलवार को फिल्म क्रिटिक और एनालिस्ट तरन आदर्श ने इसका नया पोस्टर ट्वीट किया।
विज्ञापन


फिल्म का पोस्टर बेहद डरावना नजर आ रहा है। 'की' का रूप ले चुकी उंगलियां किसी मासूम की जान की प्यास बनी हुई है। फिल्म के किसी सीन का ही ये स्टील नजर आ रहा है। अपने ट्वीट में तरन आदर्श लिखते हैं कि, 'इनसिडियस- लास्ट की' का नया पोस्टर, फिल्म 5 जनवरी 2018 को रिलीज होगी'।
विज्ञापन

New poster of hollywood horror movie Insidious: The Last Key released
बता दें कि निर्माता जेम्स वैन इनसिडियस सीरीज का चौथा सीक्वल 'इनसिडियस: द लास्ट की' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को एडम रॉबिटल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर 5 सितंबर 207 को रिलीज हुआ था, जिसने लोगों के रौंगटे खड़े कर दिए थे।




इस हॉरर फिल्म में डॉ. एलिस रेनियर के रोल में लिन शाय नजर आएंगी। वे पैरासाइकोलॉजिस्ट है लेकिन अभी तक वे दूसरे परिवारों को बुरे सायों से बचाती आई हैं लेकिन इस बार उन्हें बुरी ताकतों से अपने ही घर में सामना करना होगा। इस बार एलिस अपने टीनेज में दिखाई देंगी। इस भूत-प्रेत का साया उनके अपने ही परिवार पर है। फिल्म 5 जनवरी, 2018 को रिलीज होगी। जेम्स वैन इससे पहले कंज्यूरिंग और इनसिडियस के दो-दो पार्ट डायरेक्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed