{"_id":"624c8949f9ccf446cf5d455a","slug":"netflix-and-apple-tv-put-on-hold-the-will-smith-biopic","type":"story","status":"publish","title_hn":"Will Smith: क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने वाले विल स्मिथ को तगड़ा झटका, नेटफ्लिक्स ने रोकी अभिनेता की बायोपिक","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Will Smith: क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने वाले विल स्मिथ को तगड़ा झटका, नेटफ्लिक्स ने रोकी अभिनेता की बायोपिक
Tue, 05 Apr 2022 11:54 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:54 PM IST
सार
क्रिस रॉक को हाथ थप्पड़ मारने का असर विल स्मिथ के करियर पर देखने को मिल रहा है। थप्पडकांड के बाद Apple TV+ और नेटफ्लिक्स ने विल स्मिथ की बायोपिक को होल्ड कर दिया है।
विज्ञापन
क्रिस रॉक-विल स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल का ऑस्कर कई वजहों से काफी चर्चा में रहा। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा विल स्मिथ के क्रिस रॉक को हाथ थप्पड़ मारने पर हुई है। हालांकि विल स्मिथ को ऐसा करना कहीं न कहीं भारी पड़ रहा है, क्योंकि इसका असर उनके करियर पर देखने को मिल रहा है। ताजा खबरों के मुताबिक ऑस्कर में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद Apple TV+ और नेटफ्लिक्स ने विल स्मिथ की बायोपिक को होल्ड कर दिया है। Apple और नेटफ्लिक्स ने स्मिथ की सबसे अधिक बिकने वाली बायोपिक पर आधारित फिल्म के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए लड़ने वाली कई कंपनियों में से एक थी।
दरअसल, हाल ही में हुए ऑस्कर 2022 के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी के गंजेपन का मजाक बनाया था। ये बात विल स्मिथ को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने शो के बीच में ही स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद अब इसका असर विल स्मिथ के करियर पर देखने को मिल रहा है।
खबरों के मुतााबिक नेटफ्लिक्स ने स्मिथ की फिल्म फास्ट एंड लूज को रोक दिया है। बता दें कि ऑस्कर सेरेमनी के दो हफ्ते पहले इस फिल्म के डायरेक्टर डेविड लीच ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया था। अब खबर है कि नेटफ्लिक्स ने भी इस फिल्म को छोड़ दिया है। हालांकि अभी तक ये भी साफ नहीं हो पाया है कि इस फिल्म पर दोबारा काम कब तक शुरु होगा।