फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Naatu-Naatu won the honor by beating these songs Lady Gaga Rihanna also left behind

Naatu Naatu Win: 'नाटू-नाटू' ने इन गानों को पछाड़ जीता सम्मान, लेडी गागा-रिहाना भी छूटीं पीछे

Mon, 13 Mar 2023 10:55 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 13 Mar 2023 10:55 AM IST
सार

'नाटू-नाटू' गाने ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है। इसके साथ ही इसने इन ब्लॉकबस्टर गानों को भी पीछे छोड़ दिया है। 
 

विज्ञापन
Naatu-Naatu won the honor by beating these songs Lady Gaga Rihanna also left behind
नाटू-नाटू ने इन गानों को पछाड़ जीत की हासिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्कर 2023 के विजेताओं की पूरी लिस्ट सामने आ गई है। हॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में भारत ने अपना परचम लहराया है। साउथ की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने इतिहास रचते हुए ये सम्मान अपने नाम कर लिया है। एम एम कीरावनी ने इस पुरस्कार को हासिल करते हुए अपने भाषण से हर किसी का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं नाटू-नाटू ने इस जीत से मशहूर सिंगर्स रिहाना और लेडी गागा के गानों को पीछे छोड़ दिया है। नाटू-नाटू ने किन गानों को पीछे छोड़ यह सफलता हासिल की है, आइए जान लेते हैं-

विज्ञापन

नाटू-नाटू ने इन गानों को छोड़ा पीछे 

नाटू-नाटू ने ऑस्कर 2023 का 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' का खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही इसने टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ गानों को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह इंटरनेशनल लेवल पर ये भारत की सबसे बड़ी जीत बन गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

एम एम कीरावनी ने स्टेज पर कही ये बात 

ऑस्कर 2023 का अवॉर्ड लेने के लिए गाने के कंपोजर एम एम कीरावनी स्टेज पर पहुंचे। सम्मान हासिल करने के बाद उन्होंने गाना गाते हुए स्पीच दी। एम एम कीरावनी ने इसे संभव बनाने के लिए सबका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने शब्दों से सबका आभार व्यक्त किया। अवॉर्ड मिलने की खुशी कीरावनी के चेहरे से साफ जाहिर हो रही थी। गौरतलब हो कि 95वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजलिस स्थित डोलबी थियेटर में हुआ था। 



आरआरआर का विश्व में बजा डंका 

नाटू-नाटू गाना फिल्म आरआरआर का है। इसे साउथ के प्रसिद्ध डायरेक्टर एस एस राजामौली ने बनाया है। इस फिल्म में टॉलीवुड सुपरस्टार्स राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे अजय देवगन और आलिया भट्ट भी हैं। इस पैन इंडिया फिल्म ने भारत में 750 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड मार्केट में इसका कलेक्शन 1100 करोड़ से ज्यादा का रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed