फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Money heist season 5 trailer release lisbon leads the gang in absence of professor now its not a robbery its a war

Money Heist S05 Trailer: रिलीज हुआ सीजन 5 का धमाकेदार ट्रेलर, प्रोफेसर की गैर मौजूदगी में लिस्बन संभालेगी कमान

Tue, 03 Aug 2021 04:49 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 03 Aug 2021 04:49 PM IST
सार

  • रिलीज हुआ मनी हाइस्ट सीजन 5 का ट्रेलर
  • प्रोफेसर की गैरमौजूदगी में लिस्बन ने संभाली है गैंग की कमान
  • आर्मी और गैंग के बीच होगी जबरदस्त जंग

विज्ञापन
Money heist season 5 trailer release lisbon leads the gang in absence of professor now its not a robbery its a war
मनी हाइस्ट सीजन 5 - फोटो : Netflix

विस्तार

ला कासा डी पैपेल यानि मनी हाइस्ट के पांचवे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। मनी हाइस्ट के आखिरी सीजन के लिए दर्शक बहुत बेताब हैं। इस सीजन के पहले वॉल्यूम का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया और जैसे की फैंस को उम्मीद थी ट्रेलर में जबरदस्त ड्रामा और एक्शन देखने को मिला। इस सीजन के रिलीज होने में एक महीने के वक्त है और ट्रेलर देखने के बाद से दर्शकों की बेचैनी और बढ़ गई है।  

विज्ञापन


धमाकेदार होगा आखिरी सीजन

दो मिनट के इस वीडियो में दिख रहा है कि गैंग और प्रोफेसर अब तक की सबसे कमजोर स्थिति में दिख रहे हैं। एक तरफ गैंग नैरोबी की मौत के गम को भुलाने की कोशिश कर रहा है तो वहीं लिस्बन की बैंक में एंट्री जोश भरने का काम करती है। प्रोफेसर की गैरमौजूदगी में लिस्बन गैंग का नेतृत्व करेगी। ट्रेलर में कई फ्लैशबैक भी दिखाए गए हैं जिसमें एक तरफ दिखाया जाता है कि टोक्यो के ब्वॉयफ्रेंड की पुलिस द्वारा हत्या हुई रहती है तो वहीं बर्लिन और ततानिया के साथ दूसरी की कहानी भी चलती है। डेनवर-स्टॉकहोम और रियो-टोक्यो भी दुश्मनों से मुकाबला करने से पहले अपने मतभेदों को सुलझाते हुए दिखते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


 

Money heist season 5 trailer release lisbon leads the gang in absence of professor now its not a robbery its a war
मनी हाइस्ट( ला केसा डे पैपोल) - फोटो : Netflix

अब कोई डकैती नहीं अब ये एक जंग है...नेटफ्लिक्स द्वारा साझा किए गए पोस्ट से पता चल रहा है कि गैंग और बैंक के अंदर मौजूद आर्मी के बीच जबरदस्त गहमागहमी होने वाली है। दूसरी तरफ सर्जियो यानि द प्रोफेसर बुरी तरह फंसे हुए हैं। जहां सर्जियो के हाथ बंधे हैं और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है फैंस जानते हैं कि उनके दिमाग में यहां से भाग निकलने का कोई जबरदस्त प्लान जरूर चल रहा होगा।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)



नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में फैंस को जबरदस्त ड्रामा, एक्शन और कुछ धमाकेदार ट्वीस्ट देखने को मिलेंगे। बर्लिन के फ्लैशबैक से कुछ राज भी खुलने वाले हैं। ये सीजन दो पार्ट में रिलीज होगा। जहां पहला पार्ट 3 सितंबर को दर्शकों के सामने आ रहा है तो वहीं 3 दिसंबर को इसका दूसरा पार्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed