बराक और मिशेल ओबामा की प्रोडक्शन कपंनी की फिल्म 'American Factory' ने जीता ऑस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा की प्रोडक्शन कंपनी हायर ग्राउंड प्रोडक्शंस की पहली फिल्म 'अमेरिकन फैक्ट्री' को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस कैटेगरी में अमेरिकन फैक्ट्री के अलावा द केव, द एज ऑफ डेमोक्रेसी, फॉर सामा और हनीलैंड को नामांकन मिला था।
इस अवॉर्ड को लेने के लिए Steven Bognar और Julia Reicher स्टेज पर आए। इस खास मौके पर मिशेल ओबामा ने ट्वीट कर अपनी पूरी टीम को बधाई दी है। मिशेल ओबामा ने लिखा- सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए ऑस्कर जीतने पर जूलिया, स्टीवन और पूरी कास्ट को शुभकामनाएं। आपकी ईमानदारी को देखकर खुशी हुई क्योंकि बेहतरीन कहानियां शायद ही कभी सही या परिपूर्ण होती हैं।
फिल्म में अमेरिका के ओहियो प्रांत में चीनी कंपनी फूयाओ के कारखाने की कहानी को फिल्माया गया है। आलोचकों का मानना है कि इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए उन चुनौतियों को बताया गया है जो 21वीं सदी में दुनिया की अर्थव्यवस्था के सामने हैं।
बता दें बीते दिनों मिशेल ओबामा को उनकी ऑडियो बुक बिकमिंग के लिए ग्रैमी पुरस्कार से नवाजा गया था। इस किताब में मिशेल ओबामा ने अपने जीवन और बतौर प्रथम महिला वाइट हाउस में बिताए अनुभवों को साझा किया है।
इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी इसी श्रेणी में 2006 में 'ड्रीम्स फ्रॉम माई फादर' और 2008 में 'द ऑडेसिटी ऑफ होप' के लिए ग्रैमी पुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
Congrats to Julia, Steven, and the whole crew on winning Best Documentary for #AmericanFactory, Higher Ground's first release! So glad to see their heart and honesty recognized—because the best stories are rarely tidy or perfect. But that’s where the truth so often lies. https://t.co/qtdNEw9H3f
— Michelle Obama (@MichelleObama) February 10, 2020
Congrats to Julia and Steven, the filmmakers behind American Factory, for telling such a complex, moving story about the very human consequences of wrenching economic change. Glad to see two talented and downright good people take home the Oscar for Higher Ground’s first release. https://t.co/W4AZ68iWoY
— Barack Obama (@BarackObama) February 10, 2020