फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Liam Neeson again announces to retirement from action films

इस हॉलीवुड अभिनेता ने की एक्शन फिल्मों से रिटायरमेंट की घोषणा, इसी शुक्रवार रिलीज हुई धाकड़ फिल्म

Sun, 17 Jan 2021 08:22 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 17 Jan 2021 08:22 AM IST
विज्ञापन
Liam Neeson again announces to retirement from action films
लियाम नीसन - फोटो : फाइल

हॉलीवुड अभिनेता लियाम नीसन ने फैसला कर लिया है कि वह अब अपने करियर को एक्शन फिल्मों के साथ आगे नहीं बढ़ाएंगे। एक इंटरव्यू के दौरान लियाम ने सीधे तौर पर कह दिया कि अब वह सिर्फ अपनी उन फिल्मों को पूरा करेंगे जिनके लिए उन्होंने पहले से हस्ताक्षर कर रखे हैं। आगे के लिए अब वह कोई भी एक्शन फिल्म में हाथ नहीं डालेंगे। एक तरह से लियाम का यह एक्शन फिल्मों से संन्यास है लेकिन खास बात यहां ये है कि इस तरह की बयानबाजी वह पहले भी कर चुके हैं।

विज्ञापन

 
लियाम ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह इस समय 68 साल के हो चुके हैं और कुछ महीनों में 69 वर्ष के हो जाएंगे। लियाम कहते हैं, 'मैं कुछ फिल्में और इस साल करने वाला हूं, अगर कोरोना वायरस मुझे यह करने की इजाजत देता है तो। मेरी कुछ फिल्में फिलहाल पाइप लाइन में हैं। एक बार जब वह पूरी हो जाएंगी तो उसके बाद मैं कोई भी एक्शन फिल्म नहीं करूंगा। मेरे हिसाब से एक्शन फिल्मों का मेरे लिए यहीं पर अंत होगा।'
विज्ञापन

 
लियाम नीसन के बयान से साफ जाहिर है कि उन्होंने इस बार एक्शन फिल्मों को छोड़ने का दृढ़ संकल्प ले लिया है। लेकिन, पुख्ता तौर पर यह समझना मुश्किल है क्योंकि ऐसा बयान लियाम वर्ष 2015 में भी एक बार दे चुके हैं। तब भी उनकी उम्र 60 साल से ऊपर तो हो ही चुकी थी और लगातार एक्शन फिल्में करते रहने की वजह से उनसे पूछा गया कि क्या अब अपनी उम्र की वजह से वह एक्शन फिल्मों को अलविदा कह देंगे। इस पर सहमति जताते हुए लियाम ने कहा था कि बेशक।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2015 में लियाम ने कहा था कि वह एक या दो साल तक एक्शन फिल्में और करेंगे। लियाम ने कहा, 'अगर भगवान ने मुझे सही सलामत रखा और मेरा स्वास्थ्य अच्छा रहा तो एक दो साल तक में एक्शन फिल्में करूंगा और फिर अपने आप छोड़ दूंगा। मुझे लगता है कि अपने करियर के हिसाब से मैं इस समय बहुत अच्छे स्थान पर हूं। फिल्म 'टेकन' के बाद से हॉलीवुड ने मुझे एक अलग ही मुकाम पर खड़ा किया है। हाल ही में कुछ एक्शन फिल्मों की पटकथाओं को तो मैंने मना भी कर दिया। जो कि, मेरे लिए सही है। मैंने उन्हें नहीं करने वाला। इनमें बहुत तारीफ मिलती है लेकिन हर चीज की एक सीमा होती है।'
 
उनके पिछले बयान पर जब 2017 में उनसे बात की गई तो उनका कहना था, 'यह बिल्कुल सही नहीं है। मेरी तरफ देखिए। आप गुजरी हुई बातों को दोहरा रहे हैं। मैं एक्शन फिल्में तब तक करूंगा जब तक मुझे धरती में दफना न दिया जाए। मैं कभी नहीं थकता।' तीन साल बाद अब फिर से लियाम ने एक्शन फिल्मों को छोड़ने का राग अलापा है। लियाम की एक एक्शन फिल्म 'द मार्क्समैन' इसी 15 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आने वाले समय में उनकी एक एक्शन फिल्म 'द आइस रोड' होगी और एक और फिल्म 'मेमोरी' है जिसमें वह एक कातिल की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed