फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Lady Gaga affected from Fibromyalgia disease

मशहूर सिंगर लेडी गागा इस खतरनाक बीमारी से लड़ रही हैं, आखिरी 10 शो करने पड़ेंगे रद्द

Mon, 05 Feb 2018 01:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
Lady Gaga affected from Fibromyalgia disease
अमेरिका की मशहूर गायिका लेडी गागा के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। शारीरिक तक़लीफ के चलते लेडी गागा को अपना जॉन वर्ल्ड टूर रद्द करना पड रहा है। एक बीमारी के कारण वे अपने वर्ल्ड टूर के आखिरी 10 शो नहीं कर पायेंगी।
विज्ञापन


फेसबुक अकाउंट पर गागा ने अपने प्रशंसकों से माफी मांगी और कहा है कि उन्हें ऐसा करते हुए अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन अभी उन्हें अपना ख्याल रखने की ज्यादा जरूरत है। लेडी गागा ने इस बात की घोषणा की है कि वो 'फाइब्रोमायेल्जिया' नामक बीमारी से पीड़ित हैं। ये लम्बे समय तक रहने वाली बीमारी है। इस स्थिति में पूरे शरीर में भयानक दर्द रहता है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

'मैं ये कैसे बताऊं'

Lady Gaga affected from Fibromyalgia disease
सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लेडी गागा ने लिखा है, ''शुक्रवार की रात अपनी 'मेडिकल टीम के सख्त निर्देश' के बाद ही उन्होंने ये 'कठोर निर्णय' लिया। जिन्होंने टिकट ले ली है वे 6 फरवरी से रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।'' 31 साल की लेडी गागा अपने अजीबो-गरीब पहनावे और लुक के लिए भी दुनिया भर में मशहूर हैं। वे लिखती है, ''मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं ये कैसे बताऊं। बस मैं इतना जानती हूं कि अगर मैं ऐसा नहीं करती तो शायद मैं आगे गा नहीं पाती।''

लेडी गागा ने ब्रिटेन में बर्मिंघम एरेना में अपना दौरा शुरू कर दिया था, उसके बाद उन्होंने ये घोषणा की है। उनकी एक परफोर्मेंस देखने वाले बीबीसी आर्ट एडिटर विल गोम्पर्ट्ज ने बताया कि अपनी परफोर्मेंस के दौरान लेडी गागा सही से गा भी नहीं पा रहीं थीं। लेडी गागा की खराब हालत को देखते हुए जॉन वर्ल्ड टूर के यूरोप वाले हिस्से का कार्यक्रम पहले ही बदल दिया गया था।

पिछले साल सितंबर में ब्राजील में हुए रॉक इन रिओ फेस्टिवल के दौरान परफॉर्म करते हुए उनकी तबियत खराब हो गई थी, उनके शरीर में बहुत ज्यादा दर्द उठने लगा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लेडी गागा कहती हैं, ''हम जॉन वर्ल्ड टूर के आखिरी 10 शो रद्द कर रहे हैं। मुझे ये शो बहुत पसंद हैं और मुझे आप भी बहुत पसंद है लेकिन ये सब मेरे हाथ में नहीं। लंदन, मैनचेस्टर, ज्यूरिख, कोलन, स्टॉकहोम, कोपेनहेगन, पेरिस, बर्लिन और रियो, मैं वादा करती हूं कि मैं आप सबसे मिलने फिर आऊंगी।''
 
विज्ञापन

प्रशंसकों की प्रतिक्रिया

Lady Gaga affected from Fibromyalgia disease
अपने आपको मॉन्सटर्स यानि राक्षस कहने वाले गागा के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं। वहीं उनके कई प्रशंसक निराश भी हैं। 23 साल के एलिस ऑटन ने अपने जन्मदिन पर शो की टिकट ली थी।

वे कहते है, ''मैंने लंदन की ट्रेन की टिकट ले ली थी और होटेल भी बुक करवा लिया था। मुझे लेडी गागा बहुत पसंद है। वो पिछले 10 साल से मेरी आइडल है। लेकिन मेरे लिए ये बहुत दुखद है। मैंने इस ट्रिप के लिए बहुत सेविंग की थी और इसके लिए मैं बहुत खुश भी था।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed