मैडम तुसाद संग्रहालय में काइली जेनर का जलवा, मोम की स्टेचू स्थापित
पुतले का अनावरण करने पहुंची काइली मूर्ति को देखकर शॉक्ड हो गईं। मोम के इस पुतले को देखने के बाद उन्हें असली और नकली में फर्क ही समझ में नहीं आ रहा था। उन्होंने पुतले से साथ एक फोटो भी शेयर की है जिसमें उन्होंने मैडम तुसाद म्यूजियम को इस ऑनर के लिए धन्यवाद दिया।
आपको बता दें कि काइली अभी सिर्फ 20 साल की हैं और वो अभी से ही इतनी पॉपुलर हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम पेज उनके हॉट एंड बोल्ड फोटो और वीडियो से भरा हुआ है।
A post shared by Kylie (@kyliejenner) on