फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kris Jenner is freak out after Forbes exposed Kylie Jenner

फोर्ब्स से विवाद के बाद परेशान हुईं काइली जेनर की मां, हो रही है अपने कॉस्मेटिक ब्रांड की फ्रिक

Mon, 01 Jun 2020 06:43 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 01 Jun 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
Kris Jenner is freak out after Forbes exposed Kylie Jenner
काइली और क्रिस जेनर - फोटो : Social Media

फोर्ब्स मैग्जीन और काइली जेनर के बीच हो रहे विवाद को लेकर उनकी मां क्रिस जेनर काफी दुखी हैं। उन्हें लगता कि इस विवाद के बाद उनके ब्रांड को नुकसान हो सकता है जिसे खड़ा करने में उन्हें सालों लग गए। 

विज्ञापन


एक सूत्र के अनुसार, 'क्रिस और काइली परेशान हैं और उन्हें डर है कि कहीं ये विवाद उनके ब्रांड को चोट न पहुंचा दे। साथ ही वो इस वजह से कहीं मुसीबत में न फंस जाएं।' सूत्र ने दावा किया कि मां-बेटी और उनकी टीम  निश्चित रूप से चिंतित हैं।
विज्ञापन


दरअसल फोर्ब्स ने एक रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए बताया था कि काइली ने फोर्ब्स सेलिब्रिटी 100' सूची में सबसे कम उम्र (21 साल) की बिलेनियर का खिताब पाने के लिए नकली ड्राफ्ट टैक्स रिटर्न का उपयोग किया था। बिजनेस मैगजीन में कहा गया कि सौंदर्य उद्योग पर COVID-19 का असर पड़ने के बाद काइली जेनर की संपत्ति अब 900 मिलियन अमरीकी डॉलर से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे विवाद पर काइली ने कहा था मैंने इस मैग्जीन को प्रतिष्ठित समझा था लेकिन यहां कई गलत बयान और अप्रमाणित धारणाएं दी गईं। मैंने कभी किसी शीर्षक के लिए नहीं कहा और न ही कभी ऐसा रास्ता अख्तियार करने की कोशिश की।


वहीं इस पूरे मामले पर काइली के वकील माइकल कोम्प फोर्ब्स के लेख को एकमुश्त झूठ बताया। उन्होंने कहा था कि काइली पर जाली टैक्स रिटर्न के कागज बनवाने के आरोप लगाना गलत है। 

अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति की मौत पर भड़कीं लेडी गागा, डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशान
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed