फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kim Kardashian Kanye West: los angeles Court declared Kim Kardashian legally single from kanye west

Kim Kardashian Kanye West: कोर्ट ने किम कार्दशियन के पक्ष में सुनाया फैसला, कानूनी तौर पर मिली 'सिंगल' स्टेटस की मंजूरी

Thu, 03 Mar 2022 03:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 03 Mar 2022 03:12 PM IST
सार

कान्ये के जुबानी हमले से परेशान किम ने हाल ही में कोर्ट से अपने स्टेट्स को सिंगल करवाने के लिए लिखित अनुमति मांगी थी। खबरों के मुताबिक कोर्ट ने इस केस में किम कार्दशियन के पक्ष में फैसला सुनाया है।

विज्ञापन
Kim Kardashian Kanye West: los angeles Court declared Kim Kardashian legally single from kanye west
किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्सर अपने मतभेदों को लेकर चर्चा में रहने वाले किम कार्दशियन और उनके पति कान्ये वेस्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यह एक- दूसरे से अलग हो चुका है। लेकिन फिर भी आए दिन सोशल मीडिया और अदालत पर दोनों एक दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं। कान्ये के जुबानी हमले से परेशान किम ने हाल ही में कोर्ट से अपने स्टेट्स को सिंगल करवाने के लिए लिखित अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन

इसी बीच मामले में सामने आ रही खबरों के मुताबिक कोर्ट ने इस केस में किम कार्दशियन के पक्ष में फैसला सुनाया है। विदेशी मीडिया के मुताबिक कोर्ट ने उन्हें  खुद को सिंगल कहलवाने की मंजूरी दे दी है। ऐसे में कोर्ट के इस फैसले के बाद जाहिर तौर पर किम और उनके फैंस काफी खुश होंगे। 

विज्ञापन

Kim Kardashian Kanye West: los angeles Court declared Kim Kardashian legally single from kanye west
किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट - फोटो : Social Media

 

किम से रिश्ता टूटने के बाद से ही कान्ये वेस्ट लगातार किम की जिंदगी में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, कान्ये के कई बार किम के परिवार और उनके प्रेमी पर दिए बयान के बाद किम उनसे काफी परेशान हो चुकी हैं। ऐसे में वह जल्द से जल्द  अपने नाम से वेस्ट का नाम हटाना चाहती हैं। 

Kim Kardashian Kanye West: los angeles Court declared Kim Kardashian legally single from kanye west
kim kardashian and Kanye west - फोटो : सोशल मीडिया

इसी सिलसिले में किम ने लॉस एंजेलिस कोर्ट से अपने स्टेट्स को सिंगल करवाने के लिए लिखित अनुमित मांगी थी। लेकिन वेस्ट ने यहां भी किम की इस याचिका खारिज करने के लिए डॉक्यूमेंट फाइल कर दिए थे। मीडिया रिर्पोट की मानें तो कोर्ट ने बीते बुधवार को  किम के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब किम कार्दशियन को शादी के लगभग आठ साल बाद रैपर कान्ये वेस्ट से अलग कानूनी रूप से सिंगल घोषित होने की अनुमति मिल गई है। 

 

विज्ञापन

Kim Kardashian Kanye West: los angeles Court declared Kim Kardashian legally single from kanye west
किम कार्दशियन, केन्य वेस्ट

गौरतलब है कि  किम और कान्ये वेस्ट ने साल 2012 में डेटिंग शुरू की थी। इसके बाद दोनों ने 2014 में शादी कर ली थी। लेकिन शादी के करीब सात साल बाद फरवरी 2021 में इस कपल ने तलाक के लिए अर्जी दी। वहीं, कान्ये से अलग होने के बाद किम अब कॉमेडियन पीट डेविडसन को डेट कर रही हैं,जो उनसे उम्र में छोटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed