{"_id":"5cecea69bdec22078c36ff59","slug":"khlo-kardashian-ex-husband-reveals-he-had-made-a-threat-of-killing-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लोई के पूर्व पति का खुलासा, ड्रग्स के नशे में मैंने उसे जान से मारने की धमकी दी थी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
क्लोई के पूर्व पति का खुलासा, ड्रग्स के नशे में मैंने उसे जान से मारने की धमकी दी थी
Tue, 28 May 2019 01:32 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 28 May 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
क्लोई कार्दशियन
- फोटो : instagram
रियलिटी टीवी स्टार क्लोई कार्दशियां के पूर्व पति लैमर जोसेफ ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने क्लोई को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उस दौरान वह ड्रग्स के नशे में थे जिस वजह से वह सही नहीं सोच पा रहे थे। इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान हुआ।
एक इंटरव्यू में लैमर जोसेफ ने बताया कि उन्होंने काफी ड्रग्स ले रखी थी और वह खुद पर काबू नहीं रख पा रहे थे। मदद के लिए क्लोई ने उनके दोस्तों को बुलाया लेकिन लैमर को यह पसंद नहीं आया। इस बात को लेकर उन्होंने क्लोई से लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि क्लोई और लैमर ने साल 2016 में तलाक ले लिया था। दोनों ने साल 2009 में शादी की थी। बता दें क्लोई किम कार्दशियां की बहन हैं। बता दें कुछ दिनों पहले ही क्लोई अपनी बहनों के साथ मियामी में वैकेशन इंजॉय करने गईं थीं। जहां से दोनों बहनें अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही थीं।
विज्ञापन