फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kehlani Cardi B Among Top Winners At BET Awards 2026 See List Here

कार्डी बी से लेकर केहलानी तक, सितारों की जीत से सजी शानदार रात; जानें BET अवॉर्ड्स 2026 में किसने मारी बाजी?

Mon, 29 Jun 2026 07:03 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 29 Jun 2026 07:03 PM IST
सार

BET Awards 2026: इस बार BET अवॉर्ड्स 2026 में कार्डी बी, केंड्रिक लैमर, टेयाना टेलर, लिओन थॉमस और केहलानी सबसे बड़े विजेताओं में शामिल रहे। जानिए BET अवॉर्ड्स 2026 किन सितारों को किया गया सम्मानित।  

विज्ञापन
Kehlani Cardi B Among Top Winners At BET Awards 2026 See List Here
कार्डी बी - फोटो : इंस्टाग्राम @iamcardib

विस्तार

BET अवॉर्ड्स 2026 इस साल काफी शानदार और यादगार रहा, जहां म्यूजिक, फिल्म, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट जगत के कई बड़े सितारों को सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड शो का आयोजन रविवार रात हुआ, जिसे कॉमेडियन ड्रुस्की ने होस्ट किया।

विज्ञापन

इस बार के अवॉर्ड्स में कार्डी बी, केंड्रिक लैमर, टेयाना टेलर, लिओन थॉमस और केहलानी सबसे बड़े विजेताओं में शामिल रहे।

विज्ञापन

यहां देखें लिस्ट

  • कार्डी बी को ‘बेस्ट फीमेल हिप-हॉप आर्टिस्ट’ का अवॉर्ड मिला।
  • केंड्रिक लैमर ‘बेस्ट मेल हिप-हॉप आर्टिस्ट’ चुने गए।
  • टेयाना टेलर ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया और ‘फैशन वैनगार्ड अवॉर्ड’, ‘वीडियो डायरेक्टर ऑफ द ईयर’ और ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ जैसे तीन बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • फिल्म जगत में माइकल बी. जॉर्डन को ‘बेस्ट एक्टर’ का अवॉर्ड मिला, जबकि ‘सिनर्स’ को ‘बेस्ट मूवी’ चुना गया।
  • म्यूजिक कैटेगरी में लिओन थॉमस को ‘बेस्ट मेल R&B/पॉप आर्टिस्ट’ और केहलानी को ‘बेस्ट फीमेल R&B/पॉप आर्टिस्ट’ का अवॉर्ड मिला।
  • डोची और SZA को उनके गाने ‘गर्ल गेट अप’ के लिए ‘BET हर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। वहीं ओलिविया डीन को ‘बेस्ट न्यू आर्टिस्ट’ का अवॉर्ड मिला।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BET (@bet)

अवॉर्ड शो के इमोशनल मोमेंट्स
इस साल के अवॉर्ड शो में कई इमोशनल मोमेंट्स भी देखने को मिले। एरिका कैंपबेल और ले’एंड्रिया जॉनसन ने म्यूजिक एग्जीक्यूटिव क्लाइव डेविस को श्रद्धांजलि दी। वहीं R&B आइकन डी’एंजेलो को भी खास ट्रिब्यूट दिया गया।

कार्डी बी के नाम रही शाम 
अवॉर्ड शो से पहले कार्डी बी को सबसे ज्यादा 6 नॉमिनेशन मिले थे, जबकि केंड्रिक लैमर और मारिया द साइंटिस्ट को 5-5 नॉमिनेशन मिले।

दो नए अवॉर्ड भी हुए शुरू
इस बार दो नए अवॉर्ड भी शुरू किए गए- ‘फैशन वैनगार्ड अवॉर्ड’ और ‘पल्स अवॉर्ड’। इसके अलावा टेयाना टेलर को ‘आइकन ऑफ द ईयर’, सिल्विया रोन को ‘अल्टीमेट आइकन अवॉर्ड’ और लॉरिन हिल को ‘लिविंग लीजेंड आइकन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें- ‘हर दिन रिहर्सल का वीडियो भेजते हैं’, शाहरुख खान की मेहनत ने किया हैरान; राजकुमार हिरानी ने किया बड़ा खुलासा

लॉरिन हिल को दिया शानदार ट्रिब्यूट
टेयाना टेलर उस वक्त भावुक हो गईं, जब स्टेज पर जेनेट जैक्सन ने उन्हें ‘आइकन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड दिया। उन्होंने जेनेट को अपना सबसे बड़ा इंस्पिरेशन बताते हुए कहा कि यह पल उनके लिए बहुत खास है।

अवॉर्ड शो का अंत लॉरिन हिल को दिए गए शानदार ट्रिब्यूट के साथ हुआ, जिसमें कई बड़े कलाकारों ने परफॉर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed