फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jurassic World Fallen Kingdom will release one day earlier in India on 7th of June

‘जुरासिक वर्ल्ड’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, अब 1 दिन पहले रिलीज होगी फिल्म

Sun, 27 May 2018 11:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 27 May 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Jurassic World Fallen Kingdom will release one day earlier in India on 7th of June
jurassic world fallen kingdom
हॉलीवुड फिल्म जुरासिक वर्ल्ड के फैंस के लिए खुशखबरी है। शानदार एक्शन और थ्रील से भरपूर फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम' भारत में अब एक दिन पहले रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 8 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि अब यह फिल्म 7 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन


फिल्म ट्रेलर पहले ही धमाल मचा चुका है। फिल्म के ट्रेलर में डायनासोर और इंसानों के बीच खतरनाक लड़ाई को रोमांचक अंदाज में पेश किया गया है। 'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम' के निर्देशक जे.ए. बेयोन ने फिल्म को हिट करने के लिए एक्शन सीन पर काफी काम किया है। इस बार डायनासोर पहले से ज्यादा खतरनाक दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी डायनासोरों और उनके बीच फंसे कुछ लोगों की है।
विज्ञापन
फिल्म में क्रिस प्रैट मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसे रिटायर्ड आर्मी अफसर की है जो डायनासोरों की अलग प्रजाति खोजने निकलता है और उसमें कामयाब हो जाता है। फिल्म में क्रिस प्रैट के साथ जेफ गोल्डब्लम, ब्राइस डलास हॉवर्ड और इयान मैल भी नजर आएंगे। 

खास बात यह है कि हॉलीवुड फिल्म होने के नाते यह फिल्म अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी। यह फिल्म 7 जून को भारत में रिलीज होगी, वहीं अमेरिका में दो हफ्ते बाद यानी 22 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed