{"_id":"5edc1fce0ceadc34b6070c34","slug":"johnny-depp-has-spoken-out-against-the-custodial-death-of-george-floyd-in-the-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉर्ज फ्लॉयड की मौत से आहत हैं अभिनेता जॉनी डेप, बोले- 'नस्लवाद के खिलाफ लड़ने का समय है'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जॉर्ज फ्लॉयड की मौत से आहत हैं अभिनेता जॉनी डेप, बोले- 'नस्लवाद के खिलाफ लड़ने का समय है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 07 Jun 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
जॉनी डेप
Link Copied
अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद रंगभेद का मुद्दा गर्माया हुआ है। बड़े- बडे़ सेलेब्स इस घटना के बाद चल रहे आंदोलनों में अपना समर्थन दे रहे हैं। इस बीच अभिनेता जॉनी डेप ने कहा है कि नस्लवाद और सांप्रदायिक कुरूपता के खिलाफ लड़ने के लिए यही संकल्प लेने का समय है।
विज्ञापन
अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद लगातार हो रहे प्रदर्शन के बीच जॉनी डेप ने रैपर किलर माइक के एक वीडियो के साथ एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने संदेश को इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
जॉनी डेप ने लिखा, 'अमेरिकी लोगों के साथ दुनियाभर के लोगों ने असहाय रूप से टेलीविजन पर एक आदमी को मरते हुए देखा, मैंने भी, जो कि बर्बर और क्रूर था। एक हथकड़ी लगाए हुए व्यक्ति, अपनी जिंदगी के लिए विनती करते हुए दिखता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा, 'कायरता के इस जघन्य कृत्य के खिलाड़ियों ने कहा कि जॉर्ज फ्लॉयड सांस नहीं ले पा रहा है। वह अपनी मरी मां को याद कर रहा है, यह देख हमारा दिल कैसे न टूटे। उसका चेहरा जमीन पर पड़ा हुआ था। न्याय, जिसकी मैं आशा करता हूं, अधिकारी चौविन को उसके कृत्य की सजा मिले।'
इससे पहले सेलेना गोमेज ने भी रंगभेद के खिलाफ आंदोलन के समर्थन का एलान किया। अभिनेत्री ने कहा कि उनके इंस्टाग्राम पर अगले कुछ दिनों कई नेता आकर नस्लभेद को लेकर अपनी बात रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।