फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Johnny Depp file defamation suit against ex wife Amber Heard

'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के स्टार जॉनी डेप ने एक्स वाइफ पर किया 354 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

Sun, 03 Mar 2019 04:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 03 Mar 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Johnny Depp file defamation suit against ex wife Amber Heard
Johnny Depp, Amber Heard

'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के स्टार जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी ऐंबर हर्ड पर 50 मिलियन डालर (354 करोड़) का मानहानि का मुकदमा किया है। दरअसल ऐंबर हर्ड ने दिसंबर 2018 में वॉशिंगटन पोस्ट को दिए इंटरव्यू में जॉनी डेप को लेकर कहा था कि वह उनसे मारपीट करते थे।

विज्ञापन


जॉनी डेप ने कहा है कि उन्होंने कभी भी अपनी पत्नी के साथ घरेलू हिंसा नहीं की। ऐंबर हर्ड ने लोकप्रियता हासिल करने के लिए मुझ पर इल्जाम लगाया था। इसलिए अब जाकर जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी ऐंबर हर्ड पर मानहानि का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बता दें साल 2016 में कोर्ट ने जॉनी डेप को अपनी पत्नी ऐंबर हर्ड से दूर रहने का आदेश दिया था। हर्ड ने आरोप लगाया था पूरे रिलेशनशिप के दौरान जॉनी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की है। उन्होंने कहा था कि डेप शराब और ड्रग जैसी चीजों का काफी अधिक सेवन करते हैं और इसलिए उन्हें उनके गुस्से से डर लगने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2011 में एक फिल्म (द रम डायरी) के सेट पर डेप और हर्ड की मुलाकात हुई थी और तभी वह एक फ्रेंच एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में भी थे, जो पहले से ही दो बच्चों की मां थीं। साल 2015 में डेप और हर्ड ने काफी धूम-धाम से शादी रचाई थी और साल 2017 में दोनों का तलाक भी हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed