फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Joey King faced discrimination in flight after bald her head

सिर मुंडवाकर विमान यात्रा करने पर अभिनेत्री को समझा कैंसर पीड़ित

Wed, 21 Nov 2018 12:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
Joey King faced discrimination in flight after bald her head
Joey King - फोटो : Instagram
हॉलीवुड फिल्म 'द किसिंग बूथ' और 'द कंज्यूरिंग' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अमेरिकन एक्ट्रेस जोई किंग इन दिनों बेहद खास वजह से चर्चा में है। हाल ही में उन्हें विमान यात्रा के दौरान भेदभाव जैसी परिस्थिति से गुजरना पड़ा है। अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे की खबर के अनुसार हाल ही में जोई किंग ने एक फिल्म के किरदार के लिए अपना सिर मुंडवाया है। 
विज्ञापन


इस बीच जोई किंग एक विमान यात्रा के लिए निकली। जोई के सिर पर बाल न देखकर उनके बगल वाली सीट के यात्री ने सोचा कि वह कैंसर से पीड़ित हैं और अगर वह उनके बगल में बैठता है तो वह भी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार हो सकता है। इस बात हो 19 वर्षीय अभिनेत्री जोई किंग ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My name for the next 4 months, is Gypsy Rose Blanchard. This story is very disturbing and I am honored to be able to portray it. What a wild ride this will be on “The Act” @hulu Link in my bio for the exclusive interview I gave with @allure talking about the decision to shave my head for a 3rd time for a project I’m so ready to take on.

A post shared by Joey King (@joeyking) on


उन्होंने ट्वीट कर बताया- 'मैं विमान में हूं और मेरे बगल में बैठा यह शख्स मेरी ओर मुड़ा और अपने फोन में मेरी तस्वीर ले ली और उसे लगा कि मैंने उसकी इस हरकत पर ध्यान नहीं दिया है और उसने अपनी पत्नी को मैसेज कर दिया कि वह एक लड़की के बगल में बैठा है जिसे कैंसर है (महज इसलिए क्योंकि मेरे सिर पर बाल नहीं हैं) और उसे डर है कि कहीं वह भी इस बीमारी का शिकार न आ जाए..कभी-कभी लोग इतने बेवकूफ कैसे बन जाते हैं।' 


हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि वह अगली फिल्म में जिप्सी रोज ब्लैंचर्ड का किरदार करने वाली हैं, जिसने बेरहमी से अपनी मां की हत्या कर दी थी। वहीं वह मशहूर मैगजीन सेवंटीनएमएक्स के दिसंबर एडिशन की कवर गर्ल भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed