फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Joaquin Phoenix oscar 2020 speech will win your heart

ऑस्कर जीतने के बाद जोक्विन फीनिक्स का दिल जीत लेने वाला बयान, हम गाय के बछड़े को उससे अलग करना...

Mon, 10 Feb 2020 09:34 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 10 Feb 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Joaquin Phoenix oscar 2020 speech will win your heart
Joaquin Phoenix - फोटो : Social Media

विज्ञापन

तीन बातें खरी-खरी
1. हम अच्छे हैं, पुरानी गलतियों के लिए एक दूसरे को खारिज नहीं करते, बल्कि आगे बढ़ने में मदद करते हैं।
2. मानव रचनात्मक है, ऐसी व्यवस्था रच सकता है जो सभी संवेदनशील जीवों और पर्यावरण के हित में हो।
3. ‘हम बदलने से डरते हैं, क्योंकि लगता है हमें त्याग करना होगा।’
 

‘मुझे लगता है प्राकृतिक दुनिया से हमारा संपर्क टूट चुका है। हम में से कई मानते हैं कि हम इस ब्रह्मांड की धुरी हैं। हम प्रकृति का दोहन करते हैं। हमें लगता है कि गाय का कृत्रिम गर्भाधान कराने और उसके बछड़े को उससे अलग करने का हमें अधिकार है, जबकि हम उसकी पीड़ा को महसूस कर सकते हैं। हम उसके दूध को अपनी कॉफी और सुबह के नाश्ते में इस्तेमाल करते हैं, जिस पर उसके बछड़े का अधिकार है।’ सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार जीतने के बाद अभिनेता जोक्विन फीनिक्स ने कहा कि हम बदलने के विचार से भी डरते हैं, क्योंकि हमें लगता है इसके लिए हमें कुछ त्याग करना होगा। अपनी रचनात्मक शक्तियों ने जरिए हम ऐसी व्यवस्था बना सकते हैं जो सभी संवेदनशील जीवों और पर्यावरण के हित में हो।

 

Joaquin Phoenix oscar 2020 speech will win your heart
जोकर - फोटो : Social Media

 ‘मैं बेहद आभारी हूं। लेकिन नामांकन पाए बाकी साथियों से ज्यादा बुलंदी पर नहीं हूं, क्योंकि हम सभी का फिल्मों के लिए प्रेम एक जैसा है। इस अभिव्यक्ति के माध्यम ने मुझे एक शानदार जीवन जीने का मौका दिया है। मुझे नहीं पता अगर मैं फिल्मों में नहीं होता तो कहां होता। उन्होंने कहा, 'कई बार हम ऐसा महसूस करते हैं या हमें महसूस करवाया जाता है कि हम कई मुद्दों के चैंपियन हैं। लेकिन मेरे लिए यह सभी मुद्दे एक जैसे हैं। जब हम लैंगिक समानता, नस्लवाद, लैंगिक अल्पसंख्यकों के अधिकार, स्थानीय अधिकार, जीव अधिकार आदि की बात करते हैं तो हम अन्याय के खिलाफ लड़ने की बात करते हैं।
मैं तो बेहद स्वार्थी रहा हूं, दूसरा अवसर देने का शुक्रिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Joaquin Phoenix oscar 2020 speech will win your heart
Joaquin Phoenix - फोटो : Social Media

'मैं बेहद स्वार्थी था। कई बार इतना बेरहम हो जाता था कि मेरे साथ काम करना मुश्किल हो जाए। लेकिन मैं यहां मौजूद कई लोगों का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे दूसरा अवसर दिया। यही वह मौका होता है जब हम अच्छे बनते हैं, एक-दूसरे को सहयोग करते हैं। हम पुरानी गलतियों के लिए एक-दूसरे को खारिज नहीं करने लगते, बल्कि आगे बढ़ने में मदद करते हैं, सिखाते हैं, पाप मुक्ति की राह बताते हैं। मेरा भाई रिवर जब 17 साल का था, तो उसने एक गीत में लिखा था, - रन टू द रेस्क्यू विद लव एंड पीस विल फॉलो (प्रेम से मदद के लिए हाथ बढ़ाओ, शांति जरूर मिलेगी।)।

Oscars 2020: सिर्फ बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस और फिल्म नहीं, एक क्लिक में देखें पूरी विनर्स लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed