फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jennifer Lawrence got married to her boyfriend art dealer Cooke Maroney

हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड कुक मैरोने से की शादी

Sun, 20 Oct 2019 11:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 20 Oct 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Jennifer Lawrence got married to her boyfriend art dealer Cooke Maroney
जेनिफर लॉरेंस, कुक मैरोने

ऑस्कर विजेता अमेरिकी एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने कूकी मारनी से शादी कर ली है। 34 साल के कूकी मारनी और जेनिफर लॉरेंस 2018 से डेट कर रहे थे। दोनों ने इसी साल फरवरी में सगाई की थी।

विज्ञापन


29 वर्षीय अभिनेत्री ने शनिवार को बेलकोर्ट के न्यूकोर्ट मैंशन में निजी समारोह में अपने 34 वर्षीय मंगेतर कुक मारोनी से शादी की। मेहमानों की लिस्ट में एमा स्टोन, एमी शूमर और एडेल जैसे कई सितारे शामिल थे। दोनों की शादी में करीब 150 मेहमान मौजूद थे।
विज्ञापन


हालांकि दोनों की शादी की तस्वीरें अभी सामने नहीं आईं हैं। जेनिफर लॉरेंस ने कूकी के साथ अपने रिलेशनशिप को बेहद सिक्रेट रखा था। लेकिन लॉरेंस के हाथ में एक बड़ी सी अंगूठी देखने के बाद फैंस को दोनों की सगाई की खबर लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Our invites to the #jlaw wedding must’ve got lost in the mail 😒 Never alas, we’ve got these pictures of the wedding venue #belcourtcastle where we spent the day with the #alexandani crew exactly two years ago today! • #kentuckygals #louisvillegals #newportrhodeisland #wedding #jenniferlawrence

A post shared by Nikki & Robin (@niknrob_excellent_adventures) on

 

कूकी मारनी न्यूयॉर्क ग्लैडस्टॉन आर्ट गैलरी के मालिक हैं। उनकी और जेनिफर लॉरेंस की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। मारनी के बारे में कहा जा रहा है कि वो कला प्रेमी शख्स हैं और उनकी आर्ट गैलरी के क्लाइंट में हाई-प्रोफाइल हैं। पेज सिक्स के मुताबिक, लॉरा सिंपसन ने जेनिफर और कूली मारनी को मिलवाया था। कूकी मारनी की कुल संपत्ति 36 करोड़ के आसपास है। जबकि, जेनिफर लॉरेंस की कुल संपत्ति 9 अरब से भी ज्यादा है।

मैरोने से पहले लॉरेंस फिल्म निर्देशक डेरेन एरोनोफ्सकी के साथ रिलेशनशिप में थी जिन्होंने 2017 की उनकी फिल्म “मदर” का निर्देशन किया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

First pic of Jennifer Lawrence and Cooke Maroney as husband and wife! Happy wedding day to both of them! #JenniferLawrence #CookeMaroney #Newlywed #Celebwediding #Growfearless #Fimeladotcom 📷@photoboothplanetnorth

A post shared by fimeladotcom (@fimeladotcom) on

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed